पोर्श कार दुर्घटना मामला: ब्लड सैंपल की अदला-बदली के मामले में और दो लोग गिरफ्तार
पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को पोर्श कार चला रहे नाबालिग आरोपी ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कथित तौर पर टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने दावा किया कि 17 वर्षीय आरोपी नशे की हालत में कार चला रहा था।
- Written By: किर्तेश ढोबले
पोर्श कार दुर्घटना मामला (फाइल फोटो)
पुणे: पुणे के पोर्श कार दुर्घटना मामले में पुलिस की बड़ा सफलता मिली है। नाबालिग आरोपी के ब्लड सैंपल की अदला बदली करने को लेकर पुलिस ने और दो लोगों की गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शहर के कल्याणी नगर में हुए इस हादसे में दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। कथित तौर पर यह कार नशे में धुत एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही थी।
पुलिस के अधिकारी ने मंगलवार के इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में सोमवार देर रात को दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
STORY | #Porsche car crash: 2 more held for alleged swapping of blood samples; total arrests reach 9 READ: https://t.co/aTZMOZLJ39 pic.twitter.com/cUo2sABWgx — Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2024
सम्बंधित ख़बरें
जेल से छूटते ही नोटों की माला पहन नाचते दिखे पुणे पोर्शे कांड के आरोपी, जश्न का Video देख भड़के लोग
पुणे पोर्शे केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! नाबालिग आरोपी के पिता को विशाल अग्रवाल को दी जमानत
पुणे पोर्श केस में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने विशाल अग्रवाल की जमानत याचिका पर महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब
पुणे पोर्श केस: सामने आया आरोपी डॉक्टर का एक और नया कांड, रूबी हॉल क्लीनिक में चला रहा था गोरखधंधा
पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि कार में नाबालिग आरोपी के साथ मौजूद दो नाबालिगों के ब्लड सैंपल के साथ इन दो लोगों के ब्लड सैंपल को बदला गया, इनमें एक नाबालिग का पिता शामिल है।
यह भी पढे़ं:-पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट: पुलिस ने 900 से अधिक पन्नों की चार्जशीट की दाखिल
अब तक 9 लोग गिरफ्तार
जानकारी के लिए बता दें कि रियल एस्टेट कारोबारी विशाल अग्रवाल और मां शिवानी अग्रवाल को नाबालिग आरोपी के ब्लड सैंपल बदलने में उनकी संदिग्ध भूमिका के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनके अलावा अश्पक मकंदर और अमर गायकवाड़ नामक व्यक्ति की भी गिरफ्तारी हुई थी। बताया यह भी जा रहा है कि मकंदर ने आरोपी के माता-पिता और सरकारी ससून अस्पताल के डॉक्टरों के बीच कथित तौर पर बिचौलिए की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने अस्पताल के तत्कालीन एचओडी डॉ. अजय तावरे डॉ, श्रीहरी हल्नोर और ससून अस्पताल के एक कर्मचारी अतुल घाटकांबले को गिरफ्तार किया था।
क्या है मामला
हाल ही में पुणे पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों के खिलाफ 900 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। दरअसल, पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को पोर्श कार चला रहे नाबालिग आरोपी ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कथित तौर पर टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने दावा किया कि 17 वर्षीय आरोपी नशे की हालत में कार चला रहा था।
