खबर का असर, यात्रियों की परेशानी पर एक्शन मोड में पीएमपी, अब हर हाल में चालू रहेंगे एलईडी रूट बोर्ड

Pune City Bus: पीएमपीएमएल ने बसों पर डिजिटल व साधारण रूट बोर्ड अनिवार्य किए हैं। एलईडी बोर्ड बंद रखने पर सख्ती होगी, ताकि यात्रियों को रात में बस पहचानने में परेशानी न हो।
Impact of the news, PMP in action mode on passenger problems, now LED route boards will remain operational under all circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune City Bus LED Route Board: पुणे महानगर परिवहन महामंडल (पीएमपीएमएल) की बसों की बदहाल स्थिति और रूट बोर्ड को अनुपलब्धता के कारण यात्रियों को होने वाली भारी परेशानी को लेकर 'नवभारत' द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित खबर का व्यापक असर हुआ है।

समाचार पत्र द्वारा जनहित में उठाए गए इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए पीएमपी प्रशासन ने अब अपनी कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में कड़े कदम उठाए हैं।

सह-व्यवस्थापकीय संचालक एलिस पोरे ने इस संबंध में एक आधिकारिक सर्कुलर जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बसों पर डिजिटल और साधारण रूट बोर्ड लगाना अब अनिवार्य होगा।

प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश के तहत अब सीएनजी, मिडी और ई-बसों में लगे अत्याधुनिक एलईडी डिजिटल बोर्ड को हर हाल में चालू रखना होगा। निजी ठेकेदारों के चालक लापरवाही बरतते हुए इन बोड्स को बंद रखते हैं, जिससे रात के समय यात्रियों को बस पहचानने में परेशानी होती है।

गैरेज सुपरवाइजर्स की प्राथमिक जिम्मेदारी

नई नियमावली के अनुसार, अब गैरेज सुपरवाइजर्स की यह प्राथमिक जिम्मेदारी होगी कि डिपी से बस बाहर निकलने से पहले वे आईटीएमएस चेकिंग और एलईडी बोर्ड की कार्यक्षमता की बारीकी से जांच करें।

यदि डिपो में पर्याप्त बोर्ड उपलब्ध नहीं है। तो उन्हें तुरंत तैयार करवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही। अब टिकट चेकर कर्मियों को भी बसों के डिजिटल बोर्ड की स्थिति की जांच करनी होगी, व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए आईटीएमएस कर्मचारी सुबह 4 बजे से ही डिपो में तैनात रहेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com