Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में ‘पीएमसी रोड मित्र’ ऐप छह महीने में ही बंद, प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल

Pune Municipal Corporation द्वारा सड़कों के गड्ढों की शिकायत दर्ज करने के लिए शुरू किया गया ‘पीएमसी रोड मित्र’ ऐप महज छह महीने में ही बंद हो गया है। प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Mar 13, 2026 | 02:55 PM

रोड मित्र ऐप (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

PMC Road Mitra App Shut Down: पिछले मानसून में सड़कों की बदहाली और चौतरफा आलोचना के बाद पुणे महानगर पालिका द्वारा शुरू किया गया ‘पीएमसी रोड मित्र’ ऐप महज छह महीने के भीतर बंद हो गया है।

नागरिकों को गड्डों की समस्या से त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से बड़े जोर-शोर से शुरू की गई यह सेवा अब तकनीकी खराबी के कारण निष्क्रय पड़ी है। आश्चर्य की बात यह है कि सूचना प्रौद्योगिकी और पथ विभाग के अधिकारियों को इस ऐप के बंद होने की खबर तक नहीं थी।

अब जवाबदेही पर उठे सवाल

प्रशासन ने दावा किया था कि इस ऐप के माध्यम से नागरिक गड्डों की तस्वीरें अपलोड कर सकेंगे, जिनका निवारण 72 घंटों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। जवाबदेही तय करने के लिए काम पूरा होने के बाद ‘पहले और बाद’ की तस्वीरें डैशबोर्ड पर साझा करने की व्यवस्था भी की गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

शरद पवार से मिले पिंकी माली के पिता, रोते हुए की निष्पक्ष जांच की मांग, बोले- बेटी के साथ जो हुआ…

LPG सिलेंडर के लिए लगी कतार देखकर चकरा जाएगा दिमाग, मुंबई के कांदिवली का देखें वीडियो

सोलापुर पंचायत समिति चुनाव में BJP की बड़ी जीत, 10 समितियों में अध्यक्ष; सांगोला में बदली सत्ता

मुंबई में LPG संकट पर अमित देशमुख का बड़ा दावा, सनराइजर्स की पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर भड़के कांग्रेस नेता

लेकिन अब ऐप के अचानक बंद होने से प्रशासन की गंभीरता पर सवालिया निशान लग रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद राज्य सरकार के 150 दिवसीय सुधार कार्यक्रम के तहत इस ऐप की शुरुआत हुई थी, जिसके लिए मनपा को सम्मानित भी किया गया था। अब सेवा बंद होने से यह चर्चा तेज है कि क्या ऐसी सुविधाएं केवल पुरस्कार प्राप्त करने के लिए ही शुरू की जाती हैं।

ये भी पढ़ें :- खाड़ी देशों की जंग से नवी मुंबई का मछली निर्यात ठप, तलोजा की 70 कंपनियां संकट में

ऐप के बंद होने की जानकारी संज्ञान में आई है। संबंधित विभागों को इसे तत्काल पुनः शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही यह सेवा नागरिकों के लिए बहाल कर दी जाएगी।
– नवल किशोर राम, आयुक्त, पुणे महानगर पालिका

Pmc road mitra app shut down after six months pune

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2026 | 02:55 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.