पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस की ड्रग्स माफिया पर बड़ी चोट, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस की कार्रवाई

Sangvi Police MD Case Juned Khan: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने सांगवी में दर्ज एमडी केस के आरोपी जुनेद खान और उसकी पत्नी की पुरंदर में स्थित 55.16 लाख की संपत्ति फ्रीज की।
seized residential property in purandar, maharashtra.
फ्रीज की गई आवासीय संपत्ति (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pimpri Chinchwad Police Drugs Property Freeze: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित काली कमाई पर बड़ी कार्रवाई की है। सांगवी पुलिस स्टेशन में दर्ज ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरोह के सरगना और उसकी पत्नी के नाम खरीदी गई 55 लाख 16 हजार रुपये की अचल संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया के तहत फ्रीज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पुणे जिले में वर्ष 2026 के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध संपत्ति फ्रीज करने की यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

55.29 ग्राम एमडी जब्ती के बाद खुला संपत्ति का राज

सांगवी थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 596/2025 के तहत पुलिस ने 55.29 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) जब्त कर मुख्य आरोपी जुनेद अफजल खान को गिरफ्तार किया था। वित्तीय जांच के दौरान पुलिस ने जुनेद और उसकी पत्नी फौजिया सुलेमान साटी खान के बैंक खातों और संपत्तियों की जांच की। जांच में पुरंदर तालुका के गराडे गांव में 3 गुंठे जमीन और उस पर किए गए निर्माण का पता चला, जिसकी कुल कीमत 55.16 लाख रुपये आंकी गई।

वैध आय का सबूत नहीं दे सका आरोपी पक्ष

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-2) ने जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर संपत्ति फ्रीज करने का प्रस्ताव सक्षम प्राधिकरण, मुंबई के समक्ष रखा। सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष संपत्ति खरीदने के लिए वैध वित्तीय स्रोत या आय का पर्याप्त प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद सक्षम प्राधिकरण ने संपत्ति फ्रीज करने के आदेश को मंजूरी दे दी।

seized residential property in purandar, maharashtra.
महाराष्ट्र छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना, बोले- छात्रों की मांग जायज

अब संपत्ति पर भी पुलिस की नजर

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय ने स्पष्ट किया है कि ड्रग्स कारोबार में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत नशे के कारोबार से अर्जित चल-अचल संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त या फ्रीज करने की कार्रवाई भी आगे जारी रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com