पिंपरी-चिंचवड़ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी साजिश, दोनों गिरफ्तार
Pune News: पिंपरी-चिंचवड़ में पति नकुल भोईर की हत्या की गुत्थी सुलझी। पत्नी चैताली ने अपने प्रेमी सिद्धार्थ पवार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस ने सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया।
- Written By: आकाश मसने
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Crime News: पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में पति की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस घटना को अब तक पत्नी द्वारा अकेले किए गए अपराध के रूप में देखा जा रहा था, वही अब पुलिस जांच में दो आरोपी शामिल होने की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने बताया कि हत्या में एक नहीं बल्कि दो लोग शामिल है।
पुलिस के मुताबित पिंपरी-चिंचवड़ में चैताली ने अपने प्रेमी सिद्धार्थ दीपक पवार (21) के साथ मिलकर पति नकुल भोईर की हत्या की थी। चिंचवड़ पुलिस ने सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला बीते शुक्रवार को सामने आया था, जब चैताली द्वारा पति नकुल की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तुरंत चैताली को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की थी।
सम्बंधित ख़बरें
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
मुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
पुलिस को बताया तो जान से मार दूंगी.. 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेविक्विक, पारिवारिक झगड़े का लिया बदला
सोशल मीडिया पर आक्रोश
सोशल मीडिया पर घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला और पीड़ित नकुल के लिए न्याय की मांग उठी। लोगों ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:- किसान आंदोलन होगा खत्म? आज CM फडणवीस से मिलेंगे बच्चू कडू, जरांगे के नागपुर पहुंचने से नया ट्विस्ट
पूछताछ में उगला राज
पुलिस को शक था कि चैताली अकेले इस वारदात को अंजाम नहीं दे सकती। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। चैताली से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने प्रेमी सिद्धार्थ का नाम उगल दिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची और मौके का फायदा उठाते हुए नकुल की बेरहमी से हत्या की।
चिंचवड़ पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई की बदौलत मात्र पांच दिनों में इस हत्या की गुत्थी सुलझ गई। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच में जुटी है।
