Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका चुनाव: 31 मई को आरक्षित सीटों का होगा ड्रा

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: May 24, 2022 | 03:27 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपरी: आगामी पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका चुनाव ( Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation Elections) के लिए अनुसूचित जाति (SC) महिला, अनुसूचित जनजाति (ST) महिला और सामान्य (महिला) के लिए आरक्षित सीटों का ड्रा (Draw) 31 मई को खाली निकाला जाएगा। 1 जून को ड्रॉ के बाद वार्ड आरक्षण जारी किया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) की सचिव किरण कुरुंदकर ने महानगरपालिका को आरक्षण ड्रा का कार्यक्रम भेज दिया है। इसके अनुसार  महानगरपालिका प्रशासन ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। 

पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका में 46 वार्ड और 139 नगरसेवक होंगे। 139 नगरसेवकों में से 69 पुरुष और 70 महिला नगरसेविका होंगी। 139 नगरसेवकों में से 3 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 22 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित होंगी। ओबीसी आरक्षण मिलता तो 38 सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित होतीं। इस साल बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव होने की संभावना रहने से ओबीसी वर्ग के 38 उम्मीदवारों का अवसर चूक गया है। नतीजन ओपन कैटेगरी से 114 सीटों पर चुनाव होगा।

अंतिम वार्ड रचना प्रकाशित 

आगामी महानगरपालिका चुनाव के लिए अंतिम वार्ड रचना प्रकाशित हो चुकी है। संभागवार मतदाता सूची का कार्य चल रहा है। अब सबकी निगाहें आरक्षण के ड्रा पर थी। आखिरकार चुनाव आयोग ने आरक्षण ड्रॉ की घोषणा कर दी है। अनुसूचित जाति (एससी) महिलाओं, अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिलाओं और सामान्य (महिलाओं) के लिए आरक्षित सीटों का ड्रा जारी करने के लिए 27 मई को मराठी और अंग्रेजी में एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाएगा। अनुसूचित जाति (महिला), अनुसूचित जनजाति (महिला) और सामान्य (महिला) के लिए आरक्षित सीटों का ड्रा 31 मई को निकाला जाएगा। 

सम्बंधित ख़बरें

जलयुक्त शिवार अभियान से पुणे जिले के गांव होंगे पानी की किल्लत से मुक्त, 9 करोड़ होगा खर्च

पिंपरी-चिंचवड़ की जनता को महात्मा गांधी स्मारक का इंतजार, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बोनस : पिंपरी-चिंचवड़ की मनपा कर्मियों को मिलेगा दिवाली गिफ्ट, 62 करोड़ रुपये की मंजूरी

महाराष्ट्र चुनाव: चिंचवड़ में ‘जगताप पैटर्न’, जगताप परिवार ने लगातार पांचवीं रिकॉर्ड जीत पर लगाई मुहर

 1 से 6 जून के बीच आपत्तियां और सुझाव दर्ज होंगे

ड्रॉ के बाद 1 जून को ड्राफ्ट वार्ड वार रिजर्वेशन जारी किया जाएगा। वार्डवार आरक्षण की पुष्टि के संबंध में 1 जून से 6 जून के बीच आपत्तियां और सुझाव दर्ज किए जा सकते हैं। आरक्षण की पुष्टि के संबंध में प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर विचार करते हुए 13 जून को वार्डवार अंतिम आरक्षण शासकीय राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा। 

Pimpri chinchwad municipal election draw of reserved seats will be held on may 31

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2022 | 03:27 PM

Topics:  

  • Pimpri
  • Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.