Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

286 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा नया पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका भवन, होंगी ये सुविधाएं, पढ़ें पूरी जानकारी

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Dec 29, 2022 | 04:56 PM
Follow Us
Follow Us:

पिंपरी: मौजूदा प्रशासनिक इमारत अपर्याप्त साबित होने से पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) के प्रशासनिक कार्य के लिए ऑटो कलस्टर चिंचवड के सामने सात एकड़ भूमि पर इको फ्रेंडली (Eco Friendly Building) 13 मंजिला नए प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। नए सभागृह में 300 नगरसेवकों की आसन क्षमता, 500 कार और 1500 दोपहिया वाहनों की पार्किंग और छत पर हैलीपैड (Helipad) की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए मई में 312 करोड़ 20 लाख 32 हजार 838 रुपए की लागत का टेंडर जारी किया गया था, जिसकी डेडलाइन तीन बार बढ़ाई गई। 

पांच ठेकेदारों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर टेंडर भरे। उनमें से तीन ठेकेदारों को अयोग्य साबित हुए। दो ठेकेदारों अर्थात केएमवी प्रोजेक्ट हैदराबाद और बीजी शिर्के में से केएमवी प्रोजेक्ट ने 8.19 प्रतिशत की कम दर पर टेंडर दिया है। अब नए प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए 286 करोड़ रुपए का खर्च मंजूर किया गया।

अपर्याप्त हो रही है मौजूदा जगह

पुणे-मुंबई महामार्ग पर पिंपरी में महानगरपालिका का मौजूदा प्रशासनिक भवन है। इस चार मंजिला इमारत का उद्घाटन 13 मार्च 1987 को तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने किया था। इसमें अधिकारियों के हॉल तीन मंजिलों पर हैं और पदाधिकारियों के हॉल एक मंजिल पर हैं। उसके बाद महानगरपालिका भवन का विस्तार किया गया। वर्तमान में यह भवन अपर्याप्त होता जा रहा है। कई विभागों के कार्यालयों को मुख्यालय से अन्य भवनों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

पिंपरी-चिंचवड़ को जनवरी 2027 तक नहीं मिलेगी पानी संकट से राहत, भामा आसखेड परियोजना की नई डेडलाइन तय

पिंपरी-चिंचवड़ में भीषण जल संकट: आधी आबादी प्यासी, PCMC के पास सिर्फ 12 टैंकर, निजी माफियाओं का बोलबाला

मैनुअल स्कैवेंजिंग मामले में PCMC को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का नोटिस, 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

चुनावी वादे और खोखले आश्वासन: पवना बांध विस्थापितों का आक्रोश चरम पर, प्रशासन की सुस्ती पड़ रही भारी

नौ मंजिला भवन का प्लान तैयार किया गया है 

 महानगरपालिका के अधिकारियों, नगरसेवकों के वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग स्थल अपर्याप्त है। महानगरपालिका में कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास लंबित है और अगर यह भर्ती हो जाती है तो जगह की कमी हो जाएगी। इसलिए नया भवन बनाने का फैसला किया गया। 17 दिसंबर, 2019 को आर्किटेक्ट लैंडमार्क डिजाइन ग्रुप ने विभिन्न विकल्पों के साथ इमारत का डिजाइन पेश किया। चिंचवड़ ऑटो क्लस्टर के पास 24 हजार 544 वर्ग मीटर के प्लॉट पर नौ मंजिला भवन का प्लान तैयार किया है।

200 करोड़ की लागत पहुंची 300 करोड़ रुपए पर!

बीजेपी शासन के दौरान साढ़े चार एकड़ में भवन निर्माण पर 200 करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद थी। हालांकि बाद में लागत बढ़कर 299 करोड़ रुपए हो गई। नौ मंजिला भवन निर्माण के लिए 246 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया था। हालांकि बाद में यह टेंडर प्रक्रिया रद्द कर दी गई। उसके बाद तत्कालीन महानगरपालिका कमिश्नर राजेश पाटिल के कार्यकाल में यानी मई में महानगरपालिका भवन के लिए नए से टेंडर जारी किया गया। इस टेंडर का जवाब नहीं मिलने के कारण समय सीमा को दो से तीन बार बढ़ाया गया था। 

पांच ठेकेदारों ने टेंडर भरा, तीन अयोग्य साबित हुए

पांच ठेकेदारों ने तय समय सीमा के भीतर टेंडर भरा जिसमें तीन ठेकेदारों को अयोग्य घोषित हुए और दो ठेकेदारों अर्थात केएमवी प्रोजेक्ट हैदराबाद और बीजी शिर्के की निविदाओं को योग्य साबित हुए। केएमवी प्रोजेक्ट ने 8.50 प्रतिशत कम दर से टेंडर जमा किया है, जो करीब 311 करोड़ 56 लाख है। महानगरपालिका कमिश्नर और कंपनी के साथ चर्चा के बाद नए भवन का निर्माण 286 करोड़ रुपए में करना तय किया गया। हालिया स्थायी समिति की बैठक में इसका प्रस्ताव मंजूर किया गया।

इमारत की छत पर हेलीपैड भी बनेगा

पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका पास के चिंचवड स्टेशन के पास 35 एकड़ जमीन है। इसमें से 7 एकड़ जमीन में 13 मंजिला ईको फ्रेंडली बिल्डिंग बनाने की योजना है। इस भवन का नक्शा भविष्य के 50 वर्षों के लिए योजना बनाकर तैयार किया गया है। इसमें महानगरपालिका के विभिन्न विभागों के साथ पदाधिकारियों के हाल होंगे। विशाल ऑडिटोरियम, मीटिंग हॉल, कैंटीन, वॉशरूम और अन्य सुविधाएं होंगी। बाकी जगह में सिटी सेंटर बनाया जाएगा। एक अलग पांच मंजिला इमारत में पार्किंग स्थल होगा। इसमें 500 कारें और 1500 दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं। महानगरपालिका के हॉल में 300 नगरसेवकों के बैठने की जगह होगी, वहीं भवन की छत पर प्रशस्त हेलीपैड भी बनेगा।

Pimpri chinchwad municipal corporation new building will be built at a cost of rs 286 crore these facilities will be there

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2022 | 04:56 PM

Topics:  

  • Pimpri Chinchwad News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.