पिंपरी-चिंचवड़ आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने बेघर लोगों के साथ मनाई दिवाली, 75 निराश्रितों की समस्याएं सुनीं

Pimpri Chinchwad Diwali: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने दिवाली पर पिंपरी के सावली आश्रय केंद्र में रह रहे 75 बेघर और निराश्रित लोगों के साथ त्योहार मनाया।
pimpri chinchwad commissioner vijay suryavanshi diwali savali shelter home
पिंपरी चिंचवड़ दिवाली(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पिंपरी-चिंचवड़ मनपा आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने पिंपरी के सावली आश्रय केंद्र में रह रहे 75 निराश्रितों के साथ दिवाली मनाई।

  • आयुक्त ने सभी लोगों के साथ फराल का आनंद लिया और उनसे आत्मीयता से बातचीत कर उनके जीवन के संघर्ष और समस्याओं को समझा।

  • उन्होंने लाभार्थियों से रहने, भोजन, दवाइयों और केंद्र में उपलब्ध अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

Pimpri Chinchwad Municipal Commissioner: दिवाली का त्योहार अपनों के साथ खुशियां बांटने और आपसी स्नेह का पर्व है, लेकिन परिवार और रिश्तेदारों से बिछुड़कर जीवन बिताने वाले निराश्रितों के लिए यह त्योहार अक्सर अकेलेपन का एहसास लेकर आता है। ऐसे लोगों के जीवन में खुशियों के कुछ पल जोड़ने के उद्देश्य से पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने पिंपरी स्थित 'सावली' आश्रय केंद्र के 75 बेघर लोगों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने सभी के साथ फराल का आनंद लिया और आत्मीयता से उनका हालचाल जाना।

निराश्रितों के संघर्ष को करीब से जाना

महानगरपालिका के समाज विकास विभाग और 'रियल लाइफ रियल पीपल' संस्था के सहयोग से 'सावली' आश्रय केंद्र संचालित किया जाता है। यहां बेघर, निराश्रित और विभिन्न कारणों से परिवार से बिछुड़े लोगों को रहने, भोजन, दवाइयों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। कई लोगों के लिए यह केंद्र केवल आश्रय स्थल नहीं, बल्कि परिवार जैसा सहारा बन गया है।

दिवाली के अवसर पर केंद्र पहुंचे आयुक्त सूर्यवंशी ने प्रत्येक लाभार्थी से अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने पूछा कि वे केंद्र तक कैसे पहुंचे, यहां रहने की व्यवस्था कैसी है और उन्हें समय पर भोजन तथा दवाइयां मिलती हैं या नहीं। साथ ही, उनकी व्यक्तिगत समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी भी ली। लाभार्थियों ने अपने जीवन के संघर्ष और अनुभव साझा किए, उनकी आपबीती सुनकर आयुक्त भावुक हो गए।

pimpri chinchwad commissioner vijay suryavanshi diwali savali shelter home
यवतमाल में फाइनेंस कर्मचारियों का प्रदर्शन, कर्ज वसूली के दौरान सुरक्षा और कानूनी संरक्षण की मांग

सराहनीय उपक्रम

पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने कहा कि सायली आश्रय केंद्र निराश्रित और बेघर लोगों को सहारा देने वाला सराहनीय उपक्रम है। ऐसे लोगों को केवल भोजन, कपड़े और आश्रय देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें प्रेम, अपनापन और सम्मान मिलना भी जरूरी है। केंद्र में यह कार्य संवेदनशीलता के साथ किया जा रहा है। इन लोगों की देखभाल करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। केंद्र की भवन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए महानगरपालिका के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए है।

pimpri chinchwad commissioner vijay suryavanshi diwali savali shelter home
नागपुर में दिवाली की रात आग का तांडव, मेडिकल चौक के TVS शोरूम में खड़ी कारें जलकर खाक

सुविधाओं और आत्मीय वातावरण की सराहना

आयुक्त ने केंद्र के कर्मचारियों द्वारा लाभार्थियों की देखभाल, उनके साथ किए जाने वाले सम्मानजनक व्यवहार और वहां बनाए गए आत्मीय वातावरण की सराहना की।

उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों से केंद्र के कामकाज, उपलब्ध सुविधाओं और सामने आ रही समस्याओं की जानकारी भी ली।

विशेष रूप से भवन और अन्य निर्माण संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त अण्णा बोदडे, जनसंपर्क अधिकारी प्रफुल्ल पुराणिक, संस्था के एम. ए. हुसैन, व्यवस्थापक गौतम थोरात और समाजसेवक अग्नस फ्रांसिस उपस्थित थे।