नागपुर में दिवाली की रात आग का तांडव, मेडिकल चौक के TVS शोरूम में खड़ी कारें जलकर खाक

Nagpur Diwali Fire: नागपुर में दिवाली की रात दो जगह आग लगने से हड़कंप मच गया। मेडिकल चौक स्थित बिल्डिंग और सावरकर नगर के साई डायनेमिक्स TVS शोरूम में भीषण आग लगी।
nagpur diwali night fire tvs showroom cars burnt
नागपुर दिवाली आग (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नागपुर में दिवाली की रात आग लगने की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं।

  • मेडिकल चौक स्थित अंकुश किराना स्टोर वाली बिल्डिंग के ऊपरी फ्लोर पर आग लगी।

  • आग के दौरान ऊपरी मंजिल से छोटे-छोटे धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।

  • सावरकर नगर के साई डायनेमिक्स TVS शोरूम में भीषण आग लग गई।

Medical Square Nagpur Fire: दिवाली की रात नागपुर में आग लगने की दो बड़ी घटनाओं से हड़कंप मच गया। शहर के मेडिकल चौक इलाके में एक इमारत के ऊपरी फ्लोर पर आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं देवनगर चौक के पास सावरकर नगर स्थित एक TVS शोरूम भी आग की चपेट में आ गया। दोनों घटनाओं ने त्योहार के बीच लोगों में दहशत फैला दी।

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल चौक इलाके में एक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर अंकुश किराना स्टोर संचालित है। इसी इमारत के ऊपरी फ्लोर पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान ऊपरी मंजिल से छोटे-छोटे धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं। धमाकों की आवाज से स्थानीय लोग घबरा गए और इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम रात में मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

nagpur diwali night fire tvs showroom cars burnt
नासिक, जलगांव व धुले समेत 5 जिलों में FDA की जांच, 3.78 करोड़ का संदिग्ध खाद्य सामान जब्त; 120 लाइसेंस निलंबित

आग ने विकराल रूप ले लिया

इसी रात आग की दूसरी बड़ी घटना सावरकर नगर में देवनगर चौक के पास सामने आई। यहां साई डायनेमिक्स TVS शोरूम में भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि दिवाली पर छोड़े गए पटाखों के कारण यह आग लगी। बताया जा रहा है कि हवा के साथ उड़कर आए पटाखे शोरूम के ऊपरी हिस्से में बने शेड पर गिरे, जिससे वहां आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी इमारत को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।

nagpur diwali night fire tvs showroom cars burnt
नागपुर में गोपाला गोपाला भजन पर ग्रामीणों के साथ झूमे CM देवेंद्र फडणवीस, लोहारी सावंगा में दिखा भक्तिमय माहौल

कार पूरी तरह जलकर खाक होने की आशंका

शोरूम परिसर में कुछ कारें भी रखी हुई थीं। आग की चपेट में आने से इनमें से कुछ कारों के पूरी तरह जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन जांच और मौके की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही हो सकेगा। दिवाली की रात एक के बाद एक आग की घटनाओं ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पटाखों से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।