-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pimpri Chinchwad Commissioner Shekhar Singh Transferred To Nashik
मनपा आयुक्त शेखर सिंह को Nashik Kumbh Mela की कमान, महेश लांडगे ने दी शुभकामनाएं
- Written By: अपूर्वा नायक
Pimpri Chinchwad मनपा आयुक्त शेखर सिंह का तबादला नासिक में हुआ। BJP विधायक महेश लांडगे ने उनकी कार्यशैली और साहसिक निर्णयों की सराहना की। नासिक कुंभ मेले की जिम्मेदारी भी शेखर सिंह संभालेंगे।

बीजेपी विधायक महेश लाडंगे (सौ. सोशल मीडिया )
Pimpri Chinchwad News: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की स्थापना वर्ष 1982 में हुई थी। इसके बाद से अब तक 26 आयुक्तों ने शहर के प्रशासनिक प्रमुख के रूप में कार्य किया है। पिछले 43 वर्षों में हर अधिकारी और कर्मचारी ने अपनी क्षमता के अनुसार शहर के विकास में योगदान दिया है।
इसी बीच भाजपा विधायक महेश लांडगे ने कहा कि आईएएस अधिकारी श्रीकर परदेशी, श्रवण हर्डिकर और शेखर सिंह की कार्यशैली शहर के विकास के लिए हमेशा “एक कदम आगे” रही है। मनपा आयुक्त एवं प्रशासक शेखर सिंह का मंगलवार को तबादला हो गया। उन्हें नाशिक में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मार्च 2022 में उन्होंने पिंपरी-चिंचवड़ मनपा का पदभार संभाला था और उनका तीन वर्ष का कार्यकाल अगस्त 2025 में पूरा हो चुका था। इस मौके पर विधायक महेश लांडगे ने मनपा मुख्यालय में आयुक्त सिंह से मुलाकात की। उन्हें शुभकामनाएं दीं और छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित उपन्यास भेंट किया। विधायक लांडगे ने कहा शहर की स्थापना से लंबित कई मुद्दों को हल करने की हिम्मत शेखर सिंह ने दिखाई। प्रशासकीय शासन के दौरान भी उन्होंने कई साहसिक निर्णय लिए। श्रीकर परदेशी, श्रवण हर्डिकर और शेखर सिंह जैसे आयुक्तों के नाम शहर के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखे जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
कुदलवाडी अतिक्रमण जैसे कठोर निर्णय
लांडगे ने कहा कि कुदलवाडी अतिक्रमण कार्रवाई जैसे कठोर निर्णयों के कारण शेखर सिंह आलोचना के शिकार हुए, लेकिन उन कार्रवाइयों के पीछे प्रशासनिक कारण थे, जिन पर विचार करना चाहिए, उन्होंने महापालिका के डेवलप में प्लान में कत्लखाने का आरक्षण रद्द करने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाई और चिखली तथा चहोली के ग्रामीणों के विरोध के चलते प्रस्तावित टीपी योजना रद्द करने का निर्णय भी लिया।
पुणे पिंपरी-चिंचवड से भाजपा विधायक महेश लाडंगे ने कहा है कि से पिंपरी चिंचवड़ मनपा में पिछले तीन सालों से प्रशासनिक राज था। इस अनिश्चित राजनीतिक और प्रशासकीय स्थितियों में भी आयुक्त शेखर सिंह ने उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता दिखाई, विकास कार्यों और नीतिगत निर्णयों को लेकर कई बार हमारे मतभेद हुए लेकिन शहर के लंबित मुद्दों को हल करने में उन्होंने हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाई, इसलिए पिपरी-चिंचवड के नागरिकों की और से आभार व्यक्त करने और शुभकामनाएं देने के लिए मैं उनसे मिला।
ये भी पढ़ें :- Ajit Pawar के गढ़ में ललकार! BJP विधायक महेश लांडगे बोले- अबकी बार 100 सीटें पार
नाशिक कुंभ मेले की मिली जिम्मेदारी
- ऐसे साहसी निर्भवों के कारण शेखर सिह का कार्यकाल शहर की प्रगति में एक निर्णायक चरण बनकर रहेगा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उनकी कार्यकुवालता की सराहना की है।
- उन्होंने कहा कि इसलिए ही उन्हें नाशिक कुंभ मेले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगभग 24 हजार करोड़ रुपये के बजट बाले इस
- महाकुंभ का आयोजन उनके प्रशासनिक नियंत्रण में होगा। यह निश्चित रूप से उल्लेखनीय उपलब्धि है।
Pimpri chinchwad commissioner shekhar singh transferred to nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













