-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Bhor Solar Pune Substation Tower Line Project Farmer Protest Sangram Thopte
पुणे के भोर में सोलर प्रोजेक्ट और टॉवर लाइन के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, 71 गांवों ने आंदोलन का ऐलान
- Written By: रूपम सिंह
Pune Bhor Farmers Protest: भोर में 3,000 KV सोलर सबस्टेशन और टॉवर लाइन के खिलाफ 71 गांवों के किसानों ने खोला मोर्चा। प्रोजेक्ट रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान।

सोलर प्रोजेक्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
Bhor Solar Substation High Tension Tower Line Farmer Protest: पुणे के भोर तहसील के भोंगवली में 3,000 केवी क्षमता के सोलर सबस्टेशन और 71 गांवों से गुजरने वाली हाई टेंशन टॉवर लाइन के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। महावितरण के इस प्रोजेक्ट के विरोध में धांगवड़ी में सर्वदलीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और 71 गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस प्रोजेक्ट को रद्द कराने का संकल्प लिया। किसानों का कहना है कि इस परियोजना से तहसील का समृद्ध कृषि क्षेत्र पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। धांगवड़ी में आयोजित सम्मेलन में प्रोजेक्ट का विरोध करने के लिए सर्वदलीय कार्य समिति का गठन किया गया है।
किसानों और स्थानीय नेताओं ने अपनी कृषि भूमि की रक्षा के लिए इस प्रोजेक्ट को तहसील से बाहर निकालने का ऐलान किया है। बैठक में रोहन बाठे ने कहा कि भोर तहसील से पहले भी कई सरकारी परियोजनाओं के लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जा चुका है। हर बार भोर के किसानों को त्याग करना पड़ता है और लाभ दूसरों को मिलता है। प्रोजेक्ट के कारण भोंगवली गांव की ग्रामसभा में प्रोजेक्ट विरोधी प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी निजी कंपनी का सहयोग कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छाती पर मूंग दल रहे बांग्लादेशी: समितियां बनीं पर कार्रवाई शून्य, सुरक्षा एजेंसियों के दावों की पोल खुली!
पुणे निवासी सावधान! खड़कवासला बांध से छोड़ा गया 43,571 क्यूसेक पानी, मुथा नदी के तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी
पुणे में रोज 52 करोड़ लीटर पानी हो रहा बर्बाद: रिसाव से बढ़ा जल संकट, पर्यावरण रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
मां को इलाज के लिए नागपुर ले जा रहा था बेटा, भीषण सड़क हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत!
किसानों की भूमिहीन होने की आशंका
जिला परिषद सदस्य विक्रम खुटवड ने कहा कि ग्रामसभा के प्रस्ताव की अनदेखी करके अधिकारी कंपनी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से एकजुट होकर इस प्रोजेक्ट को तहसील से हटने पर मजबूर करने की अपील की, भोंगवली के प्रभावित किसान कृष्णा लंके ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि उनके गांव की
2.5 एकड़ जमीन से 3 बड़े टॉवर गुजर रहे हैं। इससे वे पूरी तरह से भूमिहीन होने की कगार पर पहुंच गए हैं। गांव की कुल 600 एकड़ जमीन इस प्रोजेक्ट से प्रभावित हो रही है। इससे लगभग 250 से 300 किसानों की जमीन चली जाएगी और आने वाली पीढ़ी के पास खेती के लिए भूमि नहीं बचेगी।
यह भी पढ़ें:- पुणे में रोज 52 करोड़ लीटर पानी हो रहा बर्बाद: रिसाव से बढ़ा जल संकट, पर्यावरण रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सम्मेलन में ये उपस्थित
इस सम्मेलन में भोर के पूर्व विधायक संग्राम थोपटे, भालचंद्र जगताप, जिला परिषद सदस्य विक्रम खुटवड, उपसभापति विशाल कोंडे, पंचायत समिति सदस्य रोहन बाठे, चंद्रकांत बाठे, अमोल पांगारे, गणेश निगडे, महेश टापरे, भरत सोनवणे और RPI के विठ्ठल गायकवाड़ उपस्थित थे। आरपीआई नेता विठ्ठल गायकवाड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया।
संग्राम थोपटे प्रोजेक्ट ने बाताया की के राजपत्र 66 की प्रसिद्धि आर आपत्तियां मांगने की प्रक्रिया चुपचाप क्यों की गई? इस अन्याय के खिलाफ व्यापक लड़ाई लड़ते हुए सबसे पहले प्रकाशित राजपत्र को अदालत में चुनौती दी जानी चाहिए। प्रभावित 71 गांवों की ग्रामसभाओं से विरोध के प्रस्ताव पारित कराने होंगे। इसके साथ ही सड़को पर उतरकर तीव्र आंदोलन भी करने होंगे। इसी सप्ताह पहला आंदोलन आयोजित किया जाएगा।
Bhor solar pune substation tower line project farmer protest sangram thopte
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हरिद्वार में गंगा की तेज धारा में बहने लगा कांवड़िया, SDRF जवान ने लगाई छलांग; रेस्क्यू का VIDEO वायरल
Jul 31, 2026 | 03:03 PMपुणे के भोर में सोलर प्रोजेक्ट और टॉवर लाइन के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, 71 गांवों ने आंदोलन का ऐलान
Jul 31, 2026 | 03:02 PMछाती पर मूंग दल रहे बांग्लादेशी: समितियां बनीं पर कार्रवाई शून्य, सुरक्षा एजेंसियों के दावों की पोल खुली!
Jul 31, 2026 | 02:54 PMपुणे निवासी सावधान! खड़कवासला बांध से छोड़ा गया 43,571 क्यूसेक पानी, मुथा नदी के तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी
Jul 31, 2026 | 02:47 PMदिल्ली में 1.40 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिल, CM रेखा गुप्ता ने शुरू की दिल्ली विद्या वहीनी योजना
Jul 31, 2026 | 02:46 PMभेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PMपुणे में रोज 52 करोड़ लीटर पानी हो रहा बर्बाद: रिसाव से बढ़ा जल संकट, पर्यावरण रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Jul 31, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM











