Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बकाया संपत्ति कर वसूली के लिए PCMC की अनूठी मीम प्रतियोगिता

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Feb 08, 2023 | 02:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपरी: इस समय तेजी से पॉपुलर मीम ने युवाओं को अपनी ओर खींच लिया है। बिजनेस से लेकर फिल्म के प्रमोशन तक मीम्स का सोशल मीडिया (Social Media) में जमकर इस्तेमाल हो रहा है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) के कराधान और कर संग्रह विभाग ने बकाएदारों से संपत्ति कर वसूलने के लिए हंसते खेलते, लोगों की दुखती नस पर उंगली रखते हुए मीम (Meme ) का उपयोग करना शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग ने सोशल मीडिया यूजर्स के लिए मीम कॉन्टेस्ट ‘#मी_थककबाकीदार’ का आयोजन किया है और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा हैं।  

मराठी मीम मोक्स के सहयोग से यह प्रतियोगिता लागू की जा रही है। यह अद्भुत पहल पिंपरी-चिंचवड शहर तक ही सीमित नहीं है और अब यह पुणे सहित महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी शुरू हो गई है, मीम प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों में मची होड़ से यह स्पष्ट होता है। सोशल मीडिया पर ज्यादातर यूजर्स इस पहल को अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं।  #me_thakbakidaar बहुत ही कल्पनाशील मीम बनाकर कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस पहल की चर्चा अब सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आमजनों के बीच भी शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया यूजर्स इस पहल की कर रहे सराहना

पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका कमिश्नर शेखर सिंह के निर्देशानुसार महानगरपालिका के वित्तीय वर्ष 2022-23 के संपत्ति कर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कर संग्रह विभाग के सहायक आयुक्त नीलेश देशमुख सहित अधिकारी और कर्मचारी जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। बार-बार अपील के बावजूद संपत्ति कर का भुगतान न करनेवाले बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाया गया है। इसके अलावा कर संग्रह विभाग ने अब सोशल मीडिया के जरिए डिफाल्टरों को प्रॉपर्टी टैक्स देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मीम कॉन्टेस्ट आयोजित कर अनूठी पहल शुरू की है।  सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा इस पहल की सराहना की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

लाखों परिवारों को राहत, सरकार का बड़ा फैसला, 2011 तक के सरकारी कब्जे होंगे रेगुलर

पहल को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका न केवल महाराष्ट्र में, बल्कि पूरे देश में संपत्ति कर संग्रह के लिए सोशल मीडिया पर मीम प्रतियोगिता जैसी अनूठी गतिविधियों को लागू करनेवाली पहली महानगरपालिका है। अभी तक विभिन्न महानगरपालिका ने कर वसूली के लिए बकाएदारों का दरवाजा खटखटाने जैसी पहल की है। हालांकि पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका ने मीम प्रतियोगिता के जरिए इन पारंपरिक चीजों से थोड़ी अलग गतिविधि लागू की है। इसलिए इस पहल को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

Pcmc unique meme contest for outstanding property tax recovery

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2023 | 02:36 PM

Topics:  

  • property tax recovery

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.