Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pimpri Chinchwad Property Tax Survey में भ्रष्टाचार के आरोप, विशेष समिति की जांच शुरू

PCMC के प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। आयुक्त द्वारा गठित विशेष समिति जांच कर रही है और रिपोर्ट जल्द नगर विकास विभाग को सौंपी जाएगी।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Feb 08, 2026 | 03:33 PM

पिपरी-चिंचवड मनपा (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Pimpri Chinchwad MNC Tax Survey : पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका के कर वसूली विभाग द्वारा कराए गए संपत्ति कर सर्वेक्षण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

इस पूरे प्रकरण की आयुक्त श्रवण हर्डीकर द्वारा गठित विशेष समिति के माध्यम से गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सर्वेक्षण प्रक्रिया के विभिन्न स्तरों पर गंभीर गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं। जांच समिति की विस्तृत रिपोर्ट आगामी बजट सत्र के दौरान राज्य के नगर विकास विभाग को सौंपी जाएगी।

कंपनी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

मनपा के कर वसूली विभाग द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण में नागरिकों पर नियमों के विरुद्ध गलत तरीके से संपत्ति कर लगाए जाने, अतिरिक्त कर वसूली और नियमबाह्य बिल जारी किए जाने के आरोप हैं। यह सर्वेक्षण ‘स्थापत्य कंसल्टेंसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ नामक ठेकेदार कंपनी को सौंपा गया था।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला: 28 फरवरी के बाद तोड़ी गई कपास का क्या होगा? सीसीआई की समयसीमा से किसानों में चिंता

जनप्रतिनिधियों के लिए 28 नई गाड़ियां, जनता पर टैक्स बोझ! मनपा फैसले पर विपक्ष का हमला

रोहित पवार vs सुनील तटकरे: बयानबाजी से तेज हुई सियासी जंग, ‘भावनात्मक अधिकार’ पर दिया जवाब

7 लाख यात्रियों का इंतजार खत्म! चंद्रपुर से गोंदिया होते हुए हावड़ा के लिए जल्द दौड़ेगी ट्रेन

नागपुर में हुए शीतकालीन अधिवेशन के दौरान विधायक अमित गोरखे ने विधान परिषद में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से इस सर्वेक्षण का स्वतंत्र समिति से ऑडिट कराने और संबंधित कंपनी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उद्योग मंत्री ने दिया था आश्वासन इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सदन में कहा कि कर वसूली सर्वेक्षण से जुड़े पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

इसके लिए आयुक्त को विशेष जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने तक संबंधित कंपनी को शेष भुगतान नहीं किया जाएगा। विधायक अमित गोरखे ने कहा कि शहर की सभी संपत्तियों को कर के दायरे में लाने के उद्देश्य से इस कंपनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

राजस्व के नुकसान पर उठाए सवाल

विधायक गोरखे ने ड्रोन सर्वेक्षण में वास्तविक कार्य, बिलों की जांच, तकनीकी रिपोर्ट, नियमों के उल्लंघन और मनपा को हुए आर्थिक नुकसान की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाए, साथ ही 3 लाख 70 हजार से अधिक संपत्तियों से कर वसूली न होने से हुए राजस्व नुकसान पर भी जवाब मांगा।

समिति कर रही जांच, रिपोर्ट शासन को भेजेंगे

पालिका के कर महानगर वसूली विभाग के सर्वेक्षण की जांच के लिए समिति गठित कर कार्रवाई की जा रही है। संपूर्ण जांच रिपोर्ट शीघ्र ही शासन को सौंपी जाएगी।
– श्रवण हर्डीकर, आयुक्त, पिपरी-चिंचवड मनपा

ये भी पढ़ें :- जनप्रतिनिधियों के लिए 28 नई गाड़ियां, जनता पर टैक्स बोझ! मनपा फैसले पर विपक्ष का हमला

ड्रोन तकनीक की मदद से हुआ सर्वे

सर्वेक्षण के तहत मनपा क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे किया गया, साथ ही ड्रोन तकनीक का भी उपयोग किया गया। इसमें नई संपत्ति संख्या देना, नया कर निर्धारण, पुनः कर निर्धारण, स्व-मूल्यांकन, संपत्ति पंजीकरण, छूट योजनाओं का समावेश, संपत्ति हस्तांतरण और संपत्ति कर उतारा जैसे कार्य शामिल थे।

Pcmc property tax survey irregularities probe special committee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2026 | 03:33 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.