PCMC की नई पार्किंग पॉलिसी तैयार, कलर कोडिंग और एरिया बेस्ड सिस्टम से सुधरेगा ट्रैफिक
PCMC New Parking Policy: पिंपरी-चिंचवड़ में बढ़ती ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए नई पार्किंग नीति लागू की जा सकती है।जिसमें एरिया बेस्ड पार्किंग और स्थानीय नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं शामिल होंगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
PCMC पार्किंग पॉलिसी अपडेट (सौ. सोशल मीडिया )
PCMC New Parking Policy News: पिंपरी-चिंचवड़ शहर में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या और उससे उत्पन्न हो रही यातायात समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन ने नई पार्किंग नीति लागू करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं।
इस संबंध में हाल ही में बीआरटीएस विभाग और पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। स्थायी समिति के सभापति अभिषेक बारणे ने बताया कि मनपा और पुलिस प्रशासन के संयुक्त समन्वय से यह नीति जल्द ही शहर में लागू की जाएगी।
नई पार्किंग नीति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण बैठक के दौरान
बीआरटीएस विभाग की ओर से नई पार्किंग नीति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। इसमें नीति के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने इसे अधिक प्रभावी, जनहितकारी और त्रुटिरहित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। प्रशासन का कहना है कि आवश्यक संशोधनों के बाद नीति को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Back Necklace Fashion: अब आगे नहीं गले के पीछे पहना जा रहा है हार, Met gala से लेकर Cannes तक दिखा ट्रेंड
जुन्नर में मल्चिंग पेपर बना पर्यावरण के लिए खतरा, खेतों से जलस्रोत तक बढ़ा प्लास्टिक प्रदूषण
पुणे में आचार संहिता का असर, PMC की बैठकों पर संकट से विकास कार्य अटके
‘न कोई घोषणा, न कोई मदद’, मेट्रो-3 बंद होने से भड़के मुंबईकर्स, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
ये भी पढ़ें :- जुन्नर में मल्चिंग पेपर बना पर्यावरण के लिए खतरा, खेतों से जलस्रोत तक बढ़ा प्लास्टिक प्रदूषण
एरिया बेस्ड पार्किंग व्यवस्था विकसित होगी
- नई नीति के तहत शहर में एरिया बेस्ड पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाएगी, नागरिकों की सुविधा के लिए कलर कोडिंग सिस्टम लागू होगा, जिससे पार्किंग क्षेत्रों की पहचान आसान हो सकेगी।
- वहीं, सड़क किनारे रहने वाले स्थानीय नागरिकों को विशेष पार्किंग परमिट दिए जाएंगे। मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और उनके लिए बाहरी हिस्सों में अलग पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे।
- नीति की खास बात यह होगी कि अनधिकृत पार्किंग पर नियंत्रण के लिए सैटेलाइट तकनीक के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी, पूरी व्यवस्था के संचालन के लिए स्वतंत्र पार्किंग मैनेजमेंट कक्ष स्थापित किया जाएगा।
- इस योजना में पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए भी सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किए जाएंगे। बैठक में सह शहर अभियंता बापूसाहेब गायकवाड, कार्यकारी अभियंता सुनील पवार, आईटीडीपी के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
