-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pavana Dam To Nigdi Pipeline Delay Pcmc
Pune: 18 साल से अधर में पवना-निगडी पाइपलाइन, लागत 1,015 करोड़ के पार
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune News: पिंपरी-चिंचवड को पानी देने वाली पवना-निगडी पाइपलाइन योजना 18 साल से अटकी है। राजनीतिक विरोध और देरी से 400 करोड़ की लागत 1,015 करोड़ पहुंच गई।

पुणे न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो )
Pimpri Chinchwad News: पिंपरी-चिंचवड शहर की प्यास बुझाने के लिए मावल के पवना बांध से निगडी तक सीधी पाइपलाइन बिछाने की योजना पिछले 18 वर्षों से राजनीतिक दांव-पेंच और प्रशासनिक सुस्ती की भेंट चढ़ी हुई है।
बिना ठोस नियोजन, किसानों पर हुई पुलिस फायरिंग और मावल बनाम पिंपरी चिंचवड के बीच राजनीतिक दलों के दोहरे मापदंड ने इस ‘महत्वाकांक्षी परियोजना’ को अधर में लटका दिया है। इसके अलावा, मूल प्रोजेक्ट भी 400 करोड़ रुपये से बढ़कर एक हजार करोड़ के पार चला गया है,
400 करोड़ की योजना अब 1,000 करोड़ के पार
उल्लेखनीय है कि परियोजना में देरी का सबसे बड़ा खामियाजा प्रशासन को आर्थिक नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा है। साल 2008 में जब इस परियोजना की शुरुआत हुई थी, तब इसकी अनुमानित लागत 400 करोड़ रुपये थी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
अब 18 साल बाद यह रकम बढ़कर 1,015 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। महानगर पालिका प्रशासन ने इस बढ़ी हुई लागत के लिए राज्य सरकार के पास नवा प्रस्ताव भेजा है, लेकिन फंड की मंजूरी अब भी फाइलों में अटकी है।
12 साल का वनवास
अधिग्रहण को लेकर खूनी संघर्ष भी 30 अप्रैल 2008 को जेएनएनयूआरएम (जेएनएनयूआरएम) के तहत शुरू हुई इस परियोजना का काम वर्ष 2010 तक पूरा होना था। लेकिन 9 अगस्त 2011 को भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर मावल के किसानों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प और पुलिस फायरिंग में तीन किसानों की मौत ने पूरे समीकरण बदल दिए। अगले ही दिन राज्य सरकार ने काम पर रोक लगा दी। लगभग 34.71 किमी लंबी पाइपलाइन में से अब तक महज 4.40 किमी। पाइपलाइन का ही काम हो सका है।
सत्ता बदली, लेकिन नहीं बदली स्थिति
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की इस ड्रीम प्रोजेक्ट से जुलाई 2023 में कानूनी रोक तो हट गई, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई हलचल नहीं है, माचल और पिंपरी-चिंचवड के नेताओं का दोहरा रवैया सबसे बड़ी बाधा है। मादल के सर्वदलीय नेता स्थानीय किसानों की नाराजगी और वोट बैंक खोने के डर से इस परियोजना का गुप्त या प्रत्यक्ष रूरूप से विरोध करते आए हैं।
ये भी पढ़ें :- Pimpri: स्मार्ट सिटी के दावे हवा-हवाई, प्रभाग 14 में बुनियादी सुविधाओं का संकट
1,015 करोड़ की योजना
राज्य सरकार ने पवना खाका तैयार किया है, जिसकी लागत 1,015 करोड़ रुपये है। हमन निधि के लिए प्रस्ताव भेजा है, धनराशि प्राप्त होते ही नई निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
– प्रमोद आभासे, मुख्य अभियंता, पिपरी-चिंचवत मनपा
Pavana dam to nigdi pipeline delay pcmc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














