- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pcmc Ward 14 Chinchwad Mohannagar Civic Issues
Pimpri: स्मार्ट सिटी के दावे हवा-हवाई, प्रभाग 14 में बुनियादी सुविधाओं का संकट
Pimpri Chinchwad Municipal Corporation के स्मार्ट सिटी दावों के उलट, प्रभाग 14 में नागरिक पानी, बिजली, अतिक्रमण और आवारा कुत्तों की समस्याओं से जूझ रहे हैं, विकास सिर्फ कागजों में सिमटा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pimpri News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड महानगर पालिका (पीसीएमसी) ‘स्मार्ट सिटी’ के बड़े बड़े दावे कर रहा है, लेकिन धरातल पर सच्चाई इसके ठीक उलट है। शहर का हृदय स्थल माने जाने वाले प्रभाग क्रमांक 14 (चिंचवड स्टेशन-मोहननगर) में वर्तमान में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।
श्रमिक और व्यापारी वर्ग की घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में नागरिक पानी, बिजली, अतिक्रमण और आवारा कुत्तों के आतंक के बीच पिसने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता के कारण विकास केवल कागजों तक सीमित रह गया है।
समस्याएं नहीं हो रहीं दूर
प्रभाग क्रमांक 14 के अंतर्गत मोहननगर, रामनगर, कालभोरनगर, दत्तवाडी और आकुर्डी जैसे क्षेत्र आते हैं। यहां कई पुरानी चॉल हैं। यहां श्रमिक बहुल बस्तियों से लेकर बड़ी हाउसिंग सोसायटियों में रहने वाले मध्यम वर्ग तक की मिली-जुली आबादी है। ऐतिहासिक खंडोबा मंदिर और श्री संत तुकाराम महाराज पालकी का प्रथम विश्राम स्थल आकुर्डी विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर भी इसी क्षेत्र में है। धार्मिक और औद्योगिक महत्व होने के बावजूद, यहां के निवासियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए अक्सर संघर्ष करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
कम दबाव की जलापूर्ति, रात भर जागते हैं लोग
मोहननगर, रामनगर और विठ्ठलवाडी क्षेत्र में पानी की समस्या विकराल है। प्रशासन द्वारा एक दिन छोड़कर जलापूर्ति की जाती है, लेकिन पानी का दबाव इतना कम होता है कि वह ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक पहुंच ही नहीं पाता। इसके कारण चॉलों और सोसायटियों के निवासियों को रात-रात भर जागकर पानी का इंतजार करना पड़ता है। ‘जल ही जीवन है’ का नारा यहां के लोगों के लिए केवल एक उपहास बनकर रह गया है।
जर्जर बिजली व्यवस्था से आर्थिक नुकसान
बिजली की ‘लुका-छिपी’ ने नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है। मोहननगर और रामनगर में भूमिगत बिजली की तारें पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। मानसून के दौरान मामूली बारिश में भी घंटों बिजली गुल रहती है। सबसे गंभीर समस्या ‘हाई-वोल्टेज’ और ‘लो-वोल्टेज’ की है, जिसके कारण नागरिकों के फ्रिज, टीवी और एसी जैसे महंगे उपकरण जलकर खराब हो रहे हैं।
प्रमुख इच्छुक उम्मीदवार
प्रसाद शेट्टी, उर्मिला कालभोर, मीनल यादव, वैशाली कालभोर, संगीता बेद्रे, दीपा काटे, तेजस्विनी दुर्गे, योगिता कांबले, सोनाली जाधव, मोनिका कुटे, मनीषा शिंदे और रानी टेकवडे
ये भी पढ़ें :- Pune: निकाय चुनाव से पहले सुप्रिया सुले का सख्त रुख, गठबंधन पर लगा ब्रेक
अतिक्रमण की भेंट चढ़े फुटपाथ
प्रशासन ने पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर चौड़े फुटपाथ बनवाए, लेकिन उन पर अब दुकानदारों और अवैध विक्रेताओं का कब्ता है। आकुर्डी और मोहननगर में फुटपाथों का उपयोग अब पार्किंग या व्यापार के लिए हो रहा है। इसके चलते राहगीरों को मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
Pcmc ward 14 chinchwad mohannagar civic issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














