पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा…देश को भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम, शरद पवार ने ऐसा क्यों कहा?
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संबंध तोड़ दिया है। इस पर शरद पवार ने भारत सरकार को आगाह करते हुए कहा कि अब पाक चुप नहीं बैठेगा।
- Written By: प्रिया जैस
शरद पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: पहलगाम आतंकी हमले में भारत सरकार ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के साथ अहम निर्णय लिए है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि समाप्त कर दी। अटारी बॉर्डर बंद कर दिया। देश में मौजूद सभी पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए है और सभी को वापस जाने का आदेश दे दिया है। भारत सरकार ने भले ही आक्रोश में आकर ये फैसला ले लिया है लेकिन इसका उल्टा असर कही-न-कही भारत को भी भुगतना पड़ सकता है।
एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने इस विषय पर जोर देते हुए सभी का ध्यान इन फैसलों से होने वाले दुष्परिणामों की ओर लाया। शरद पवार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिए गए फैसलों पर अपनी राय भी रखी। शरद पवार ने कहा कि आज हम ऐसे फैसले लेंगे तो कल पाकिस्तान भी ऐसे फैसले लेगा। शरद पवार ने सरकार का ध्यान हवाई यात्रा की ओर खींचते हुए कहा कि अगर सरकार यह फैसला लेती है कि उनके विमान हमारे इलाके में प्रवेश नहीं करेंगे, तो आगे वे भी यह फैसला लेंगे कि हमारे विमान उनके इलाके में प्रवेश नहीं करेंगे।
यूरोपीय देशों के लिए उड़ाने होगी प्रभावित
शरद पवार ने आगे कहा कि यूरोप जाने के लिए यूरोपीय देशों के लिए सभी विमान पाकिस्तान से होकर गुजरते हैं। अगर ये विमान पाकिस्तान से होकर नहीं जाएंगे को हवाई यात्रा लंबी और महंगी हो जाएगी। मुझे नहीं लगता इस तरह के फैसले लेंगे तो पाकिस्तान चुप रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
पहलगाम नरसंहार की पहली बरसी: आंखें मूंदूं तो गोलियों से भुना चेहरा दिखता है, अपनों को खोने वालों का छलका दर्द
पहलगाम के गुनहगारों का सेना ने ऐसे किया था अंत, दाछीगाम के जंगलों में बिछ गई थी लाशें! ऑपरेशन महादेव की कहानी
‘अब नहीं आऊंगा दोस्त…’, सूरत स्टेशन की भगदड़ के बाद महाराष्ट्र में अलर्ट, LPG संकट पर क्या बोलीं रोहिणी खड़से
राहुरी उपचुनाव: सीएम की जनसभा में शरद पवार को लगेगा झटका! अक्षय कर्डिले के भविष्य का भी होगा फैसला
पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयर स्पेस को भी बंद कर दिया है। इस विषय पर भारतीय एयरलाइंस ने एक संदेश जारी करते हुए बचाया है कि अब इंटरनेशनल विमानों के लिए दूसरा रूट लिया जाएगा, जिसके कारण दूरी लंबी हो सकती है। एयरलाइंस ने ये भी बताया कि इसके चलते फ्लाइट से आने-जाने में देरी होगी और समय में बदलाव होगा।
किन रूट्स के लिए बढ़ेगा विमान का किराया?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के लिए पाकिस्तानी एयर स्पेस बंद होने से भारत से यूरोप, उत्तरी अमेरिका और मध्य पूर्व के लिए विमानों के समय, रूट और खर्चे पर भारी असर पड़ेगा। एयरलाइन के अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी एयर स्पेस बंद होने के कारण यूरोप और US के लिए फ्लाइट्स रूट और सफर का समय बढ़ेगा।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
यहां से फ्लाइट्स होंगी ज्यादा प्रभावित
एयलाइंस अधिकारियों के अनुसार हम मौजूदा वक्त में दूसरे मार्गों की तलाश कर रहे हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे मुख्य जगहों से यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए जाने वाली फ्लाइट्स में रुकावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा बात करे तो मध्य पूर्व की कुछ फ्लाइट्स भी प्रभावित होंगी। दूरी बढ़ने के कारण खर्चे में भी बढ़ोतरी होगी।
