NEET UG 2026 Paper Leak: पुणे से महिला गिरफ्तार, ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था करोड़ों का खेल?
NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में पुणे पुलिस ने मनीषा संजय वाघमारे नामक महिला को गिरफ्तार किया है। अहिल्यानगर से गिरफ्तार आराेपी ने मनीषा के पास इस मामले की कई अहम जानकारी होने का दावा किया।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
NEET UG 2026 Paper Leak Case: नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में पुणे से एक और गिरफ्तारी हुई है। शुभम खैरनार के बाद पुणे के कटराज इलाके से एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि इस महिला का पूरे मामले से कोई संबंध हो सकता है। उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है।
पुणे के DCP विवेक मसाल ने बताया कि पुलिस को नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण इनपुट मिले थे। इन्हीं जानकारियों के आधार पर जांच टीम ने पुणे के कटराज इलाके से एक महिला को हिरासत में लिया है। महिला की पहचान मनीषा संजय वाघमारे के रूप में हुई है।
नीट पेपर लीक मामले के आराेपियों के संपर्क में थी मनीषा वाघमारे
डीसीपी विवेक मसाल के अनुसार जांच में पता चला कि मनीषा वाघमारे उन आरोपियों के संपर्क में थी, जिनके नाम एक दिन पहले सामने आए थे। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने उसकी भूमिका की जांच शुरू की और उससे लंबी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अधिकारियों को कई संदिग्ध बातें और जानकारियां मिलीं, जिसके बाद मामले को और गंभीर मानते हुए महिला को आगे की जांच के लिए CBI को सौंप दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
वाशिम पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
गड़चिरोली में जंगल बना खतरा, तेंदूपत्ता संकलन के दौरान महिला पर जंगली सुअर का हमला
हिंगनघाट में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, 4 साल की मासूम गंभीर रूप से घायल
नागपुर जिले के नरखेड़ में बंधारा मरम्मत की मांग तेज, टूटी पुलिया से बह रहा पानी, किसानों को हो रहा नुकसान
पुणे पुलिस ने बताया कि मनीषा वाघमारे पहले ब्यूटी पार्लर चलाती थी। जांच में यह सामने आया कि उसका पिछले तीन साल से आरोपियों के साथ संपर्क था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि एडमिशन से जुड़े मामलों में उसके और आरोपियों के बीच पैसों का लेनदेन हुआ था। अब CBI इस पूरे नेटवर्क और महिला की भूमिका की विस्तार से जांच कर रही है।
आरोपी धनंजय ने बताया मनीषा के पास है कई अहम जानकारियां
नीट पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से गिरफ्तार आरोपी धनंजय लोखंडे को अदालत ने CBI की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। अब CBI उससे आगे पूछताछ कर सकेगी और मामले से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान धनंजय लोखंडे ने बताया कि पुणे से हिरासत में ली गई मनीषा वाघमारे के पास इस पूरे मामले की कई अहम जानकारियां हैं।
यह भी पढ़ें:- बुलेट पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे CM फडणवीस, महाराष्ट्र सरकार ने अगले 6 महीनों के लिए टाले बड़े कार्यक्रम
अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद अब CBI धनंजय लोखंडे को आगे की जांच के लिए राजस्थान ले जा सकती है। माना जा रहा है कि राजस्थान कनेक्शन इस पूरे पेपर लीक नेटवर्क की जांच में काफी अहम साबित हो सकता है।
