गणेशोत्सव से पहले पुणे में विसर्जन घाटों की सघन जांच, मेयर ने दिए सुरक्षा-सफाई के निर्देश

Pune Ganeshotsav Ganpati Visarjan: गणेशोत्सव से पहले पुणे मनपा ने विसर्जन घाटों की तैयारियां तेज कीं। मेयर ने सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की।
Mayor Nagpure inspecting the immersion ghat in Pune
पुणे के विसर्जन घाट का निरीक्षण करतीं महापौर नागपुरे(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pune Mayor Visit Of Ganeshotsav Preparation: गणेशोत्सव शुरू होने से पहले पुणे महानगरपालिका ने गणपति विसर्जन की तैयारियों को गति दे दी है। इसी क्रम में महापौर मंजुषा नागपुरे ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पांचालेश्वर मंदिर परिसर, गरवारे कॉलेज के पास स्थित विसर्जन घाट और लकड़ी पुल स्थित विठ्ठल मंदिर घाट का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान घाटों की स्वच्छता, पूजा सामग्री के संकलन एवं निपटारे, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत रोशनी तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई।

व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश

गणेशोत्सव के दौरान शहर के विभिन्न विसर्जन घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए महापौर नागपुरे ने मनपा अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही से श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होनी चाहिए। घाटों पर पर्याप्त रोशनी, स्वच्छतागृह और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

पुणे की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है गणेशोत्सव

महापौर मंजुषा नागपुरे ने कहा कि पुणे का गणेशोत्सव पुणे शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गणेशोत्सव के दौरान देश-विदेश से श्रद्धालु पुणे पहुंचते हैं, ऐसे में विसर्जन घाटों पर स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने पूजा सामग्री के व्यवस्थित संकलन और निपटारे के साथ घाटों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

Mayor Nagpure inspecting the immersion ghat in Pune
पुणे में FDA का विशेष अभियान शुरू, मिठाई और महाप्रसाद की जांच के लिए 38 अधिकारी तैनात

मनपा अधिकारियों और नगरसेवकों की मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान नगरसेवक सुनील पांडे, स्मिता वस्ते, अमर आवले और पुनीत जोशी सहित मनपा के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर चल रही तैयारियों की जानकारी महापौर को दी। आगामी गणेशोत्सव के मद्देनजर पुणे मनपा प्रशासन ने सफाई, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर जोर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com