Mumbai-Pune Expressway पर भीषण जाम! लोनावला के पास 5 KM लंबी कतार, छुट्टी मनाने निकले लोग फंसे; देखें Video

Mumbai-Pune Expressway Jam: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब उमड़ पड़ा है। लोनावला के पास 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा है, जिससे यात्री घंटों बीच रास्ते में फंसे हुए हैं।
Mumbai-Pune Expressway Traffic Jam
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे लगी वाहनों की कतार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai-Pune Expressway Traffic Jam Video: अगर आप आज मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के रास्ते कहीं बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। राम नवमी के त्योहार और लंबी छुट्टी के चलते एक्सप्रेसवे पर यातायात की स्थिति बेहद खराब हो गई है। गुरुवार सुबह से ही लोनावला के पास वाहनों की भारी भीड़ देखी जा रही है, जिसके कारण लगभग 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।

घाट सेक्शन में थमी रफ्तार

अधिकारियों के मुताबिक, एक्सप्रेसवे के घाट सेक्शन में स्थिति सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। छुट्टी का आनंद लेने के लिए मुंबई और पुणे से बड़ी संख्या में लोग लोनावला, खंडाला और महाबलेश्वर जैसे हिल स्टेशंस की ओर निकले हैं। अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से खंडाला घाट के पास ट्रैफिक रेंगने को मजबूर हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ियों की हेडलाइट्स और कतारें दूर-दूर तक नजर आ रही हैं।

गाड़ियों से बाहर निकले लोग

भीषण गर्मी और घंटों तक जाम में फंसे रहने के कारण यात्रियों का बुरा हाल है। कई जगहों पर लोग अपनी गाड़ियों के इंजन बंद कर बाहर सड़क पर खड़े नजर आए। ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "छुट्टियों के दौरान इस मार्ग पर दबाव बढ़ जाता है। हम स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाहनों को छोटे-छोटे बैचों में छोड़ रहे हैं ताकि घाट सेक्शन में दबाव कम किया जा सके।"

पुराने हादसों की यादें ताजा

यह पहली बार नहीं है जब मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ऐसी स्थिति बनी हो। फरवरी 2026 में भी अडोशी सुरंग के पास एक गैस टैंकर पलटने से 30 घंटे से अधिक का जाम लगा था। वर्तमान स्थिति को देखते हुए पुलिस ने यात्रियों से धैर्य रखने और यदि संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख बिंदुओं पर अतिरिक्त बल तैनात किया है। बोरघाट के पास यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शाम तक वाहनों का दबाव और बढ़ सकता है, क्योंकि वीकेंड की शुरुआत होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com