Mumbai Pune Expressway Passenger Alert: पुल मरम्मत के कारण रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग तय
Mumbai Pune Expressway पर 23 और 24 अप्रैल को मरम्मत कार्य के चलते तीन घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Pune Expressway Mega Block: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। 23 और 24 अप्रैल को इस मार्ग पर तीन घंटे का ‘मेगा ब्लॉक’ लिया जाएगा, जिससे ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। यह निर्णय पुलों की मरम्मत और पेंटिंग कार्य के चलते लिया गया है।
महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के अनुसार, डोंगरगांव और कुसगांव के पास स्थित पुलों पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक काम किया जाएगा। इस दौरान संबंधित लेन पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जिससे यातायात को अस्थायी रूप से रोका जाएगा।
अलग-अलग दिनों में अलग रूट बंद
निर्धारित योजना के अनुसार, 23 अप्रैल को मुंबई की ओर जाने वाली लेन बंद रहेगी, जबकि 24 अप्रैल को पुणे की दिशा में जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक रोका जाएगा। इससे दोनों दिशाओं में यात्रा करने वाले लोगों को अलग-अलग दिन प्रभावित होना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित पवार का खुला चैलेंज, 2 हफ्ते में रिपोर्ट आई तो मंत्री को पहनाऊंगा माला, वर्ना बंद करें ड्रामा
अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम पर मनपा में घमासान, ‘मिशन 100 डेज’ से सख्ती का ऐलान; जनप्रतिनिधियों को भी चेतावनी
Pune Weather Update: 39°C तापमान के बीच पुणे में बारिश और ओले, मौसम ने ली अचानक करवट
नागपुर मनपा में कर वसूली को लेकर तीखी बहस, गरीबों के लिए अभय योजना की मांग; सदन में उठा मुद्दा
वैकल्पिक मार्ग किए गए तय
यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी तय किए हैं। मुंबई की ओर जाने वाले वाहनों को किवले और तलेगांव के रास्ते पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर डायवर्ट किया जाएगा। यह मार्ग आगे कुसगांव टोल प्लाजा के पास फिर से मुख्य एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा।
ये भी पढ़ें :- Pune Weather Update: 39°C तापमान के बीच पुणे में बारिश और ओले, मौसम ने ली अचानक करवट
यात्रियों को दी गई सलाह
पुणे की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी इसी तरह का डायवर्जन लागू किया जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी लें और निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
