एमएसआरटीसी का सख्त फैसला, ड्यूटी से पहले सभी ड्राइवर-कंडक्टर का अल्कोटेस्ट अनिवार्य
Pune ST Driver Breath Analyzer Check: यात्रियों की सुरक्षा के लिए एमएसआरटीसी ने बड़ा कदम उठाया है। अब पुणे में सभी ड्राइवर और कंडक्टर को ड्यूटी से पहले अल्कोटेस्ट से गुजरना होगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
एमएसआरटीसी (सौ. सोशल मीडिया )
MSRTC Alcohol Test Rule Pune: यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने बड़ा निर्णय लिया है। अब पुणे विभाग में बस चालक और कंडक्टरों के लिए ड्यूटी शुरू करने से पहले अल्कोटेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।
पिछले कुछ समय से कुछ चालकों द्वारा शराब पीकर बस चलाने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिससे यात्रियों में डर का माहौल बन गया था। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए परिवहन निगम ने यह सख्त नियम लागू किया है।
882 ड्राइवर और 1052 कंडक्टर जांच के दायरे में
नई व्यवस्था के तहत पुणे विभाग के सभी 882 ड्राइवर और 1,052 कंडक्टरों को ड्यूटी से पहले ‘ब्रीथ एनालाइजर’ के जरिए जांच से गुजरना होगा। जांच के परिणामों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि भविष्य में भी रिकॉर्ड उपलब्ध रहे।
सम्बंधित ख़बरें
प्रवासी देवो भव; आषाढ़ी वारी में लालपरी बनी लाखों वारकरियों की भरोसेमंद, 9 लाख श्रद्धालुओं को ने किया सफर
महालुंगे भूखंड विवाद गरमाया; अदालत का यथास्थिति आदेश, दोनों बिल्डरों ने एक-दूसरे पर अतिक्रमण के लगाए आरोप
पुणे के मोहम्मदवाड़ी-उंद्री मार्ग पर संकरी सड़क और गड्ढों से भारी जाम, 500 मीटर पार करने में लग रहे 30 मिनट
भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि: आयुका के शोधकर्ताओं ने मैजेलैनिक ब्रिज में खोजा दुर्लभ तारकीय मंडल
नियम तोड़ने पर सख्त सजा
निगम ने स्पष्ट किया है कि पहली बार शराब के प्रभाव में पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी को निलंबित किया जाएगा। वहीं, दूसरी बार दोषी पाए जाने पर सेवा समाप्ति यानी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
हर डिपो में उपलब्ध कराई गई मशीनें
पुणे एसटी विभाग के नियंत्रक अरुण सिया ने बताया कि सभी डिपो को ब्रीथ एनालाइजर मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त मशीनों की मांग भी की गई है।
ये भी पढ़ें :- पुणे में ट्रैफिक संकट पर तीखी बहस, पीएमपीएमएल और डीपी सड़कों पर उठे सवाल
दुर्घटनाओं में कमी की उम्मीद
इस फैसले से न केवल अनुशासन में सुधार होगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। एमएसआरटीसी का यह कदम यात्रियों को सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा अनुभव देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
