पुणे जिले में 2 लाख से अधिक किशोरों ने ली पहली खुराक
- Written By: प्रभाकर दुबे
File Photo
पुणे: किशोरों को कोरोना (Corona) बचाने के लिए 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीनेशन (Vaccination) 3 जनवरी से शुरू कर दिया गया है। जिसे बच्चों का काफी प्रोत्साहन मिल रहा है। कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave) के बीच इससे बच्चों को राहत मिल रही है।
पिछले 10 दिनों की बात करें तो पुणे जिले (Pune District) में 15-18 आयु वर्ग के लगभग 39 प्रतिशत किशोरों को कोवैक्सिन वैक्सीन की पहली खुराक (First Dose) दे दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार,12 जनवरी तक, 15-18 आयु वर्ग के कुल 2,12,735 लाभार्थियों को पुणे जिले में कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई।
पुणे शहर में 2.5 लाख बच्चों का लक्ष्य
डॉ. संजय देशमुख, सहायक निदेशक (चिकित्सा) पुणे सर्कल ने बतया कि पुणे सर्कल में पुणे, सातारा और सोलापुर जिले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनके पास 25,000 कोवैक्सीन वैक्सीन खुराक और 3.25 लाख कोविशील्ड खुराक का भंडार मौजूद है। देशमुख ने बताया कि वे कोवैक्सिन वैक्सीन की एक लाख और खुराक की उम्मीद कर रहे हैं। इस आयु वर्ग में 5.53 लाख अनुमानित पात्र लाभार्थी हैं। पुणे शहर के टीकाकरण अधिकारी डॉ. सूर्यकांत देवकर ने कहा कि शहर में उनका लक्ष्य 2.5 लाख था और अब तक 52,000 किशोरों को कोवैक्सिन की पहली खुराक दी जा चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
अब आधी रात के बाद नहीं चलेगी सोशल मीडिया, बच्चों की डूमस्क्रॉलिंग रोकने के लिए इस देश ने बनाया बड़ा प्लान
अब टीनएजर्स को नहीं दिखेगा बार-बार खतरनाक कंटेंट, Meta का बड़ा फैसला, Instagram-Facebook पर लागू हुए नए नियम
Instagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
अब Instagram पर उम्र छुपाना नहीं होगा आसान, Meta की नई AI तकनीक करेगी असली उम्र का खुलासा
बूस्टर डोज़ के लिए धीमा प्रतिसाद
एहतियाती खुराक के प्रति हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोई विशेष डिमांड नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि कुछ दिनों में इसके प्रति सुधार आएगा। देशमुख ने कहा कि अभी शुरुआती दिन हैं, लेकिन लाभार्थियों, विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों से तीसरी खुराक लेने की अपील की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुणे जिले में लगभग 4.5 लाख हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं। 10 जनवरी से शुरू हुए अभियान के बाद से अब तक कुल 22,290 लाभार्थियों ने पुणे जिले में एहतियाती खुराक ली है।
