अब Instagram पर उम्र छुपाना नहीं होगा आसान, Meta की नई AI तकनीक करेगी असली उम्र का खुलासा
उनकी सुरक्षा के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित तकनीक लागू कर दी है। इसका मुख्य उद्देश्य उन बच्चों और किशोरों को रोकना है, जो फर्जी उम्र बताकर Instagram पर एडल्ट कंटेंट तक पहुंचना चाहते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Instagram का इस्तेमाल बच्चों के लिए होगा मुश्किल। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram अब और ज्यादा सुरक्षित बनने जा रहा है। Meta ने प्लेटफॉर्म पर नाबालिगों की पहचान सुनिश्चित करने और उनकी सुरक्षा के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित तकनीक लागू कर दी है। इसका मुख्य उद्देश्य उन बच्चों और किशोरों को रोकना है, जो फर्जी उम्र बताकर Instagram पर एडल्ट कंटेंट तक पहुंचना चाहते हैं।
AI तकनीक से होगी उम्र की सटीक जांच
अब अगर कोई यूज़र Instagram पर अपनी उम्र 18 साल या उससे अधिक दर्ज करता है, तो उस पर AI की नजर रहेगी। यह तकनीक यूज़र के चेहरे के हाव-भाव, फोटो, ऐप पर बिताए गए समय और गतिविधियों के आधार पर यह समझेगी कि बताई गई उम्र सही है या नहीं।
अगर Instagram को किसी यूज़र पर शक होता है, तो उससे फेस स्कैन या सरकारी पहचान पत्र के जरिए उम्र का प्रमाण मांगा जाएगा। प्रमाण मिलने के बाद यदि यूज़र की उम्र 18 से कम पाई जाती है, तो उसका प्रोफाइल अपने आप ‘टीनेज अकाउंट’ में बदल जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कॉकरोचों के बाद शुरू हुआ E20 आंदोलन, क्यों मांगा जा रहा गडकरी का इस्तीफा? जानें सब कुछ
एग्जाम रिफॉर्म पर बनाई हाई पावर्ड कमेटी…पेपर लीक पर PM मोदी ने पोस्ट की एक और रील, देखें VIDEO
Facebook पर मिलेगा फ्री Blue Tick, Meta ला रहा Human Verified बैज, AI और फेक प्रोफाइल पर लगेगी लगाम
PM मोदी ने बनाया Instagram Reels का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स, जानें राहुल गांधी का हाल
क्या है टीनेज अकाउंट और क्यों है जरूरी?
टीनेज अकाउंट पूरी तरह प्राइवेट होता है, जहां यूज़र की प्रोफाइल, फोटो और पोस्ट केवल फॉलोअर्स तक सीमित रहते हैं। अजनबी व्यक्ति मैसेज नहीं भेज सकता और सेंसिटिव कंटेंट जैसे हेट स्पीच, झगड़े या कॉस्मेटिक सर्जरी से जुड़े पोस्ट भी नहीं दिखाए जाते।
इसके अलावा, अगर कोई टीनएजर दिनभर में Instagram पर एक घंटे से ज्यादा समय बिताता है, तो उसे रिमाइंडर मिलेगा। साथ ही, रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक Sleep Mode ऑन हो जाएगा, जिससे नोटिफिकेशन नहीं आएंगे और नींद पर असर नहीं पड़ेगा।
ऐप स्टोर्स की भी होगी जवाबदेही
Meta का मानना है कि बच्चों की सुरक्षा सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की नहीं, बल्कि ऐप स्टोर्स की भी जिम्मेदारी है। Meta चाहता है कि ऐप स्टोर्स भी यूज़र की उम्र वेरिफाई करें ताकि 13 साल से कम उम्र के बच्चे Instagram से दूर रहें।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Meta का संदेश: बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि
Meta ने यह कदम बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए उठाया है। बीते समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अब इस AI टेक्नोलॉजी के ज़रिए यह संदेश साफ है – “अब झूठ बोलकर Instagram चलाना आसान नहीं रहा।”
