Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनसे का सवाल: कर्वे रोड कब से बना वीआईपी? नड्डा के दौरे पर दुकानदारों से हटवाई गईं गाड़ियां

Pune News: पुणे में जे.पी. नड्डा के दौरे के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कर्वे रोड पर दुकानदारों की गाड़ियां हटवाईं। मनसे ने पूछा, यह सड़क कब से वीआईपी घोषित हुई और किसके आदेश से?

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Sep 03, 2025 | 03:35 PM

पुणे कर्वे रोड (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के हालिया पुणे दौरे को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने ट्रैफिक पुलिस से सवाल किया है कि आखिर कर्वे रोड को कब से वीआईपी रोड घोषित कर दिया गया और यह आदेश किसके कहने पर लागू हुआ।

दरअसल, नड्डा के दौरे से पहले ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने कर्वे रोड स्थित दुकानदारों को ग्राहकों की गाड़ियां हटाने के लिए कहा। मनसे के राज्य महासचिव हेमंत संभूस ने इस पर आपत्ति जताई और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) मनोज पाटिल को पत्र लिखकर नाराजगी जताई।

संभूस का कहना है कि अधिकारियों ने दुकानों में जाकर ग्राहकों को बदतमीजी से गाड़ियां हटाने को कहा और यह तक कह दिया कि “यह वीआईपी रोड है, यहां गाड़ी मत लगाओ।” उन्होंने सवाल उठाया कि आखिरकार किसी नेता के दौरे के लिए नागरिकों और दुकानदारों को क्यों परेशान किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई को टीबी मुक्त बनाने के लिए बीएमसी का बड़ा अभियान, 26 मई से शुरू होगी विशेष स्क्रीनिंग

धुले में दर्दनाक हादसा, मुंबई-आगरा हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 6 लोगों की मौत, 26 घायल, देखें VIDEO

मुंबई में म्हाडा लॉटरी को जबरदस्त प्रतिसाद, 2,640 फ्लैट्स के लिए 82 हजार से ज्यादा आवेदन

इंसाफ नहीं मिला तो पी लिया तेजाब, दुष्कर्म पीड़िता इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, शव रखकर थाने में प्रदर्शन

इसे भी पढ़ें- पुणे वार्ड संरचना पर सियासी बवाल, अजित पवार ने भाजपा को लगाई फटकार

कर्वे रोड पर खंडूजीबाबा चौक से नलस्टॉप तक सड़क के दोनों ओर दुकाने हैं और यहां वाहन पार्किंग की अनुमति है। कुछ साल पहले भी ट्रैफिक विभाग ने इस क्षेत्र में पार्किंग पर रोक लगाने का आदेश दिया था, लेकिन दुकानदारों के विरोध के बाद यह निर्णय वापस लेना पड़ा। अब एक बार फिर मौखिक आदेशों का हवाला देकर गाड़ियां हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

मनसे नेता ने यह भी कहा कि नेताओं के दौरे ऐसे मार्गों पर रखना ही गलत है, जहां पहले से ही ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे से किसी भी वीआईपी दौरे से पहले दुकानदारों और नागरिकों को पूर्व सूचना दी जानी चाहिए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि केवल मौखिक आदेश से कोई भी सड़क वीआईपी घोषित नहीं हो सकती।

स्थानीय दुकानदारों ने भी इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे कदमों से उनका व्यापार प्रभावित होता है। फिलहाल, इस विवाद के बाद अब ट्रैफिक पुलिस पर दबाव है कि वह इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे।

Mns raised question since when did karve road become vip vehicles were removed from shopkeepers during jp nadda visit pune

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2025 | 03:35 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pune
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.