Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे विधान परिषद चुनाव: अजीत पवार गुट और भाजपा में कांटे की टक्कर, किंगमेकर बनेंगे 46 निर्दलीय व छोटे दल

Pune MLC Election: पुणे स्थानीय स्वराज्य संस्था विधान परिषद सीट पर अजीत पवार गुट (344 वोट) और भाजपा (305 वोट) में मुकाबला रोचक हुआ। 46 निर्दलीय व छोटे दलों के मतदाता बने किंगमेकर।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 20, 2026 | 04:35 PM

MLC Election NCP, BJP (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune MLC Election Ajit Pawar NCP: पुणे स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की रिक्त सीट को लेकर राजनीतिक माहौल बेहद गरमा गया है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला अजीत पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गुट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच माना जा रहा है। दोनों दलों के बीच मतों का अंतर मात्र 39 वोटों का है, जिससे चुनावी मुकाबला बेहद रोचक और कांटे की टक्कर वाला बन गया है।

810 मतदाता चुनेंगे जनप्रतिनिधि

सभी राजनीतिक दलों ने अब निर्दलीय और छोटे दलों के मतदाताओं को साधने की रणनीति तेज कर दी है। इस चुनाव में सबसे अहम भूमिका निर्दलीय और छोटे दल निभा सकते हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 810 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें महानगर पालिका, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सभापति शामिल हैं।

अजीत पवार गुट के पास इनमें 344 मतदाता हैं, जबकि भाजपा के पास 305 मतदाता हैं। इस तरह दोनों के बीच मामूली अंतर ने पूरे चुनावी समीकरण को उलझा दिया है। ग्रामीण और शहरी वोट बैंक का बंटवारा इस चुनाव की सबसे बड़ी विशेषता बनकर उभरा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अजित पवार गुट की पकड़ मजबूत मानी जा रही है, जहां पुणे जिला परिषद के 73 में से 51 सदस्य उनके समर्थन में हैं। वहीं पंचायत समितियों में भी उनका प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। दूसरी ओर, शहरी इलाकों में भाजपा का दबदबा कायम है।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे के कोंढवा में बच्चों के विवाद पर दो पक्षों में तनाव, शांत कराने पहुंची पुलिस पर पथराव, भारी बंदोबस्त

पुणे: पुरंदर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 1,152 एकड़ जमीन का अधिग्रहण पूरा, 95% भू-मालिकों ने दी सहमति

लिफ्ट के दो दरवाजों के बीच फंसा 7 साल का मासूम, पुणे में दर्दनाक हादसा, दम घुटने से दर्दनाक मौत

पीएम मोदी की अपील का असर: ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल

ये भी पढ़े:- पुणे के कोंढवा में बच्चों के विवाद पर दो पक्षों में तनाव, शांत कराने पहुंची पुलिस पर पथराव, भारी बंदोबस्त

अजीत पवार गुट के पास 344 वोटर्स

पुणे महानगर पालिका और पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका में भाजपा के मजबूत जनप्रतिनिधि आधार ने उसकी स्थिति को सुदृढ़ किया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निर्दलीय (23) और छोटे दलों (23) के पास मौजूद 46 वोट इस चुनाव में किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं। ये वोट किसी एक तरफ जाने पर परिणाम पूरी तरह बदल सकते हैं। महायुति में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनने की स्थिति में मुकाबला और अधिक जटिल हो सकता है, जिससे चुनावी समीकरण अंतिम समय तक अनिश्चित बने रहेंगे।

Mlc election pune ajit pawar ncp vs bjp local authorities constituency

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 04:35 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar News
  • BJP
  • NCP
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.