Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune Metro Line 3 का सफर जुलाई से होगा शुरू, हिंजवडी से शिवाजीनगर की दूरी अब सिर्फ 45 मिनट में होगी पूरी

Pune Metro Line 3: पुणे मेट्रो लाइन-3 का संचालन जुलाई से चरणबद्ध तरीके से शुरू होने जा रहा है। हिंजवडी से शिवाजीनगर का सफर अब सिर्फ 45 मिनट में पूरा होगा और 100 महिला ऑपरेटर ट्रेनें संभालेंगी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 20, 2026 | 03:01 PM

पुणे मेट्रो लाइन-3 (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Hinjewadi Shivajinagar Metro Line 3: पुणे महानगर की बहुप्रतीक्षित मेट्रो लाइन-3 अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। हिंजवडी के आईटी हब को शिवाजीनगर से जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना का संचालन जुलाई से चरणबद्ध तरीके से शुरू होने जा रहा है। मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद प्रतिदिन हजारों आईटी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। वर्तमान में हिंजवडी से शिवाजीनगर तक पहुंचने में जहां डेढ़ घंटे या उससे अधिक समय लग जाता है, वहीं मेट्रो शुरू होने के बाद यह दूरी मात्र 45 मिनट में तय की जा सकेगी।

विद्यार्थियों व नागरिकों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

पुणे आईटी सिटी मेट्रो रेल लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सैनी ने बताया कि परियोजना का संचालन दो चरणों में शुरू किया जाएगा। पहले चरण में जुलाई के दौरान मान स्टेशन से आर। के। लक्ष्मण संग्रहालय स्टेशन तक यात्रियों के लिए सेवा प्रारंभ की जाएगी। इसके बाद अगस्त के अंत तक 23 किलोमीटर लंबे मार्ग पर चार स्टेशनों को छोड़कर शेष सभी स्टेशनों को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

अंतिम सुरक्षा मंजूरी का हो रहा है इंतजार

मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा इस कॉरिडोर का दो बार निरीक्षण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान सुझाए गए सभी तकनीकी और सुरक्षा सुधार पूरे कर लिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह अंतिम सुरक्षा प्रमाणपत्र मिलने की संभावना है। इसके बाद व्यावसायिक संचालन का मार्ग पूरी तरह साफ हो जाएगा। मेट्रो लाइन-3 पर चलने वाली तीन कोच वाली ट्रेनों को अधिकतम 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से संचालन की मंजूरी मिल चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

‘अब कोई गुट नहीं, एक ही शिवसेना’, एकनाथ शिंदे के ऑपरेशन टाइगर को लेकर उद्धव ठाकरे पर अमित शाह का तंज

Pimpri Chinchwad Water Crisis: पवना डैम में बचा सिर्फ 19% पानी, मनपा ने शहर में की 15% पानी की कटौती

नागपुर हिंगना अपडेट: वार्ड नंबर 10 में नगरसेवक पद के लिए आज मतदान, प्रशासन की तैयारियां पूरी

नागपुर डिफेंस अपडेट: अंबाझरी में यंत्र इंडिया लिमिटेड की महा-परियोजना, देश को सुरक्षा प्रणालियों में नई ताकत

यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं

पुणे मेट्रो परियोजना के तहत यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया है। सिविल कोर्ट स्टेशन पर इंटरचेंज फुट ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जिससे यात्रियों को विभिन्न मेट्रो लाइनों के बीच आसानी से आवागमन की सुविधा मिलेगी।

यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

  • हिंजवडी से शिवाजीनगर सफर 45 मिनट में।
  • ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत।
  • आईटी कर्मचारियों के समय की होगी बचत।
  • सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा।
  • शैक्षणिक क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी,

ये भी पढ़ें:- Pimpri Chinchwad Water Crisis: पवना डैम में बचा सिर्फ 19% पानी, मनपा ने शहर में की 15% पानी की कटौती

महिला शक्ति संभालेगी संचालन

इस परियोजना की सबसे विशेष बात यह है कि मेट्रो संचालन के लिए 100 महिला ऑपरेटरों की विशेष टीम तैयार की गई है। इन सभी महिलाओं को आधुनिक मेट्रो संचालन का प्रशिक्षण दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। मार्च 2027 तक पूरी मेट्रो लाइन-3 परियोजना पूरी तरह तैयार होकर संचालन में आ जाएगी। इसके बाद पुणे के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को नई गति मिलेगी और शहर के यातायात दबाव में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।

महिला ऑपरेटर बनेंगी पहचान

मेट्रो लाइन-3 का संचालन करने के लिए 100 महिला ऑपरेटरों को प्रशिक्षित किया गया है। यह टीम यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराएगी, परियोजना प्रबंधन का मानना है कि यह पहल सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रेरणादायी उदाहरण बनेगी।

Metro line 3 pune hinjewadi to shivajinagar operations start july

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 03:01 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pune Metro
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.