Pimpri Chinchwad Water Crisis: पवना डैम में बचा सिर्फ 19% पानी, मनपा ने शहर में की 15% पानी की कटौती

Pimpri Chinchwad Water Crisis: पवना डैम में पानी का स्टॉक गिरकर 19% होने के कारण पिंपरी-चिंचवड़ मनपा ने शहर में 15% पानी की कटौती लागू की है। अब रोजाना 550 के बजाय 475 MLD पानी ही मिलेगा।
Due to Pavana Dam's water level dropping to 19%, PCMC has imposed a 15% water cut in Pimpri-Chinchwad, reducing daily supply from 550 MLD to 475 MLD.
जल संकट प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pimpri Chinchwad Pavana Dam Water Level: भीषण गर्मी के चलते पिंपरी-चिंचवड़ के नागरिकों पर पानी का संकट और गहरा गया है। सिंचाई विभाग के निर्देशों के बाद पिंपरी-चिंचवड़ मनपा ने शहर में शुक्रवार से 15 प्रतिशत पानी की कटौती लागू कर दी है। इसके तहत अब शहर को पवना डैम से प्रतिदिन मिलने वाले 550 एमएलडी पानी की जगह केवल 475 एमएलडी पानी ही मिल पाएगा। बांध में बचा सिर्फ 19% पानी पिंपरी-चिंचवड़ और मावल तहसील के विभिन्न गांवों की लाइफलाइन माने जाने वाले पवना डैम का जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है।

भीषण गर्मी के कारण पानी का वाष्पीकरण बहुत तेजी से हुआ है, जिससे बांध में अब केवल 19 प्रतिशत पानी का स्टॉक ही बचा है। डैम का तल सूखने लगा है और वहां की सूखी मिट्टी को स्थानीय किसान हटा रहे हैं। उपलब्ध पानी को आगामी 31 अगस्त तक चलाने के लिए प्रशासन ने कटौती का यह कदम उठाया है।

इसके अलावा आंध्रा डैम का जलस्तर भी काफी घट गया है। पिंपरी-चिंचवड़ के नागरिक पिछले 6 सालों से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। पीसीएमसी ने नवंबर 2019 में कुछ दिनों के लिए एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति शुरू की थी, जो 6 साल बीत जाने के बाद आज भी जारी है। डैम में पर्याप्त पानी होने के बावजूद शहर के कई हिस्सों से अनियमित जलापूर्ति की शिकायतें लगातार आती रहती हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक अतिरिक्त पानी का स्रोत नहीं मिलता, तब तक रोजाना पानी देना संभव नहीं है।

भामा आसखेड़ परियोजना में देरी से बढ़ी मुश्किलें

बढ़ती आबादी की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पीसीएमसी ने भामा-आसखेड़ बांध से 167 एमएलडी पानी लाने की योजना बनाई थी। लेकिन यह काम बेहद कछुआ गति से चल रहा है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और पाइप लाइन बिछाने का जो काम दिसंबर 2024 तक पूरा होना था, वह ठेकेदार को दी गई अतिरिक्त मोहलत (दिसंबर 2025) के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। अब इस प्रोजेक्ट के लिए जनवरी 2027 की नई समय-सीमा तय की गई है।

पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने कहा है कि उपलब्ध पानी स्टॉक का सही से प्रबंधन 66 उपलब्ध पालिस्टॉक का सही से प्रबंधन फीसदी की कटौती की गई है। नागरिक बेहद सावधानी से पानी का इस्तेमाल करें। वाहन धोने, बाग में अतिरिक्त पानी देने, बेवजह नल खुला रखने जैसी बीजों से बचकर पानी की बचत में सहयोग करे। पानी की बचत प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com