Maharashtra RTE Admission 2026: महाराष्ट्र में 13,142 सीटें अब भी खाली, जल्द जारी होगी नई प्रवेश फेरी
Maharashtra RTE Admission के तहत अब भी 13,142 सीटें रिक्त हैं। शिक्षा विभाग जल्द नई प्रवेश फेरी जारी करने जा रहा है, जिससे प्रतीक्षा सूची में शामिल हजारों विद्यार्थियों को प्रवेश का नया अवसर मिलेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र RTE एडमिशन राउंड (फाइल फोटो - सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra RTE Admission News: शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर प्रवेश आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। प्रक्रिया के लिए शिक्षा विभाग एक और प्रवेश फेरी राज्यभर में अभी भी 13,142 सीटें रिक्त हैं, जिन्हें भरने के लिए अगले एक-दो दिनों में नई प्रवेश फेरी घोषित की जाएगी।
इससे प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा। यह जानकारी प्राथमिक शिक्षा संचालक शरद गोसावी ने दी। इस वर्ष आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के लिए राज्यभर से कुल 2 लाख 89 हजार 286 आवेदन प्राप्त हुए थे।
1 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों की चयन सूची हुई घोषित
इनमें से 1 लाख 5 हजार 811 विद्यार्थियों की चयन सूची घोषित की गई थी, जबकि 86 हजार 34 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया था। नियमित चयन सूची में शामिल 79 हजार 822 विद्यार्थियों ने अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में खरीफ बुआई की तैयारी तेज, 2.05 लाख हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य
गडचिरोली में अवैध डीजल का बड़ा भंडाफोड़: आष्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1599 लीटर ईंधन और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
मानसून से पहले सूख रहे महाराष्ट्र के जलाशय, पिछले साल से 2.25% कम हुआ जल भंडारण
अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से रज्जाक शेख गंभीर रूप से घायल
आरटीई आवेदन से जुड़े आंकड़ें
- कुल आरटीई आवेदन: 2,89,286
- नियमित प्रदेश लेने वाले विद्यार्थी: 79,822
- चयन सूची में विद्यार्थी: 1,05,811
- प्रतीक्षा सूची से प्रवेश पाने वाले विद्यार्थी: 12,843
- 1 प्रतीक्षा सूची में विद्यार्थी: 86,034
- राज्य में रिक्त सीटें: 13,142
जल्द जारी होगा नया शेड्यूल
अधिकारियों के अनुसार, नई प्रवेश फेरी की घोषणा होते ही प्रतीक्षा सूची में शामिल अभिभावकों और विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि इस अतिरिक्त चरण के बाद अधिकांश रिक्त सीटें भर जाएंगी और अधिक बच्चों को आरटीई योजना का लाभ मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें :- मानसून से पहले सूख रहे महाराष्ट्र के जलाशय, पिछले साल से 2.25% कम हुआ जल भंडारण
आरटीई अधिनियम आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा का अवसर प्रदान करता है, इसलिए इस प्रक्रिया को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जाता है।
