- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Maharashtra Assembly Polls Ajit Pawar File Nomination Today For Baramati Seat Against Sharad Pawar Grandson
दिलचस्प होगी बारामती की जंग, अपने सगे भतीजे के खिलाफ बारामती सीट पर आज नामांकन दाखिल करेंगे अजित पवार
एक बार फिर से बारामती में परिवार के बीच चुनावी जंग देखने को मिलेगी। सीट सीटे से उनके भतीजे और शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार चुनाव लड़ रहे हैं। उनको एनसीपी-एसपी के उम्मीदवार के रूप में शरद पवार ने मैदान में उतार दिया है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी

सगे भतीजे के खिलाफ बारामती सीट पर आज नामांकन दाखिल करेंगे अजित पवार (कांसेप्ट फोटो-सौ. सोशल मीडिया)
पुणे : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार आज बारामती विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इससे एक बार फिर से बारामती में परिवार के बीच चुनावी जंग देखने को मिलेगी। सीट सीटे से उनके भतीजे और शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार चुनाव लड़ रहे हैं। उनको एनसीपी-एसपी के उम्मीदवार के रूप में शरद पवार ने मैदान में उतार दिया है।
आपको याद होगा कि इस साल की शुरुआत में लोकसभा चुनाव के दौरान शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराया था, जिसके बाद बारामती में एक बार फिर पवार बनाम पवार मुकाबला देखने को मिलेगा। अपने चाचा शरद पवार से भतीजे अजित पवार ने जून 2023 में एनसीपी को तोड़ते हुए अपना राजनीतिक नाता तोड़ लिया था।
अपने चाचा के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में जब शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार से पूछा गया, तो उन्होंने कहा “इस सीट पर अजित पवार ने सात बार जीत हासिल की है। यह सब दादा शरद पवार के चलते हुआ है। युगेंद्र पवार ने कहा कि उन्हें लगता है कि पार्टी को तोड़ना काफी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण कदम था। मुझे लगता है कि यह काफी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण कदम था कि परिवार में यह सब हुआ। अब तो इसकी शुरुआत विधानसभा में नहीं, बल्कि लोकसभा में हो चुकी है। लेकिन हम तो हमेशा शरद पवार के साथ थे और आगे भी रहेंगे। परिवार के मुखिया शरद पवार साहब के मार्गदर्शन में ही सबका राजनीतिक कद बढ़ा है। पार्टी में जो कुछ हुआ, उसे पूरे भारत ने देखा है। पार्टी टूट गई और चुनाव आयोग ने उन्हें चुनाव चिह्न दे दिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रिया सुले ने संसद में उठाया अजित पवार की मौत का मामला, पूछा- FIR के लिए क्यों भटक रहे रोहित पवार?
मुंबई: रोहित पवार का बड़ा आरोप; अजित पवार के निधन के बाद प्रफुल पटेल और तटकरे ने की पार्टी पर कब्जे की कोशिश
अजित पवार का प्लेन क्रैश हादसा नहीं… ये एक सोची-समझी साजिश, जीरो FIR में बड़ा दावा; आखिर सच क्या?
‘साजिश या तंत्र-मंत्र?’ विधायक अमोल मिटकरी ने अजित पवार के हादसे को ‘अघोरी अनुष्ठान’ से जोड़ा, जांच की मांग
इसे भी देखें…मुंबई की इन हॉट सीटों पर होगी कांटे की टक्कर, हाई प्रोफाइल उम्मीदवार होंगे आमने-सामने
युगेंद्र पवार ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन परिवार में हम सभी ने फैसला किया कि हमें पवार साहब के साथ रहना चाहिए, क्योंकि वह एनसीपी के असली संस्थापक हैं, वह परिवार के मुखिया हैं। उनकी वजह से न केवल बारामती बल्कि आसपास के सभी लोग समृद्ध हुए हैं।”
इसे भी देखें…पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर CJI चंद्रचूड़ ने पहली बार खुलकर की बात, गणेश पूजा के दौरान उठे थे सवाल
युगेंद्र पवार को लगता है कि अपने चाचा के खिलाफ लड़ाई कठिन नहीं होगी, लेकिन इतनी आसान भी नहीं होगी। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह कठिन होगा, लेकिन मुझे यह भी नहीं लगता कि यह आसान होगा। लेकिन शुरुआत में शरद पवार साहब अजित पवार का समर्थन कर रहे थे, हम उन्हें प्यार से दादा कहते हैं, लेकिन बारामती के लोग बड़ी संख्या में पवार साहब के पीछे हैं और यही उन्होंने लोकसभा में दिखाया है। वे इसे आगामी विधानसभा के साथ-साथ अन्य चुनावों में भी अपना सहयोग देकर दूसरे दलों को हकीकत दिखाएंगे।”
आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने वाला है, जबकि सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 नवंबर को मतगणना होगी। 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं। 2014 में, भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें हासिल की थी।
Maharashtra assembly polls ajit pawar file nomination today for baramati seat against sharad pawar grandson
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन के बाहर रस्सी से लटके यात्री, मजबूरी का खौफनाक मंजर का वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 11:28 PMRCB ने आईपीएल 2026 में जीत के साथ किया श्रीगणेश, SRH को सीजन के पहले मुकाबले में 6 विकेट रहते दी शिकस्त
Mar 28, 2026 | 11:06 PMकोहनी के कालापन से परेशान? यह आसान नुस्खा चुटकियों में करेगा दूर
Mar 28, 2026 | 10:54 PMक्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PMवायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
Mar 28, 2026 | 10:34 PMखरबूजे के बीज फेंकने से पहले इस ख़बर को पढ़ लीजिए, खासियतें जानकर हैरान रह जाएंगे
Mar 28, 2026 | 10:26 PMPM बनते ही एक्शन! पूर्व प्रधानमंत्री के.पी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार
Mar 28, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

‘देश के दो खलनायक…’ राम नवमी के कार्यक्रम में यह क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह?
Mar 28, 2026 | 10:06 PM
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM














