अचानक दूसरे फ्लोर से भरभराकर गिरी लिफ्ट, हादसे से लोगों में दहशत, VIDEO देख कांप उठेगा कलेजा
Pune Lift Accident: पुणे की वाघोली स्थित उरबानो सोसाइटी में लिफ्ट गिरने से हड़कंप मच गया और छह लोग घायल हुए। लोग बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अचानक दूसरे फ्लोर से भरभराकर गिरी लिफ्ट (Image- Screen Capture)
Lift Crash in Pune: पुणे के वाघोली स्थित एक इमारत में हादसा हुआ। दरअसल, लिफ्ट अचानक दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। जिससे लिफ्ट में सवार 6 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
यह घटना शाम 6 बजे की बताई जा रही है। वाघोली स्थित उरबानो नामक एक सोसाइटी में यह हादसा सामने आया है। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय लिफ्ट में तीन महिलाएं, दो पुरुष और एक छोटा बच्चा मौजूद थे। लोग नीचे आने के लिए इस लिफ्ट में चढ़े थे। जब लिफ्ट दूसरी मंजिल पर पहुंची, तो अचानक लिफ्ट नीचे गिरने लगी।
देखें वीडियो
शुक्र है कि हादसे के बाद भी अन्य लोगों को ज़्यादा चोटें नहीं आईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर @punekarnews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडिगो एयर होस्टेस ने पति को फ्लाइट में दिया सरप्राइज, वीडियो पर 24 घंटे में 2.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज
‘उसे पिता कहने में शर्म आती है’, नसरापुर हत्याकांड के आरोपी के परिवार ने की कड़ी से कड़ी सजा की मांग
चलती ट्रेन में महिलाओं से बदसलूकी, विरोध करने पर युवक ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
गर्मी से बचने का अनोखा जुगाड़! टेंट के नीचे निकली बारात, वायरल वीडियो ने जीता दिल
Pune: Lift Crash in Wagholi Housing Complex Leaves Six Injured; Residents Blame Builder Read the detailed news article here: https://t.co/efrRa9bN3M#Pune #Wagholi #LiftAccident #PuneNews #CivicSafety #BuildingSafety #PuneUpdates #HousingSociety #UrbanSafety pic.twitter.com/OOaBsvGY58 — Punekar News (@punekarnews) September 16, 2025
बाल-बाल बचे लोग
इस हादसे में लिफ्ट में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। लेकिन लिफ्ट से नीचे गिरने के बाद सभी लोग बाहर निकल आए। इस घटना के बाद बिल्डिंग के लोगों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं और उनमें लिफ्ट हादसे का डर फैल गया है।
यह भी पढ़ें- तुमसर में रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे 2 फ्लाइओवर, निर्माण को मिली मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत
बिल्डर से शिकायत की
यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि लिफ्ट खराब होने की शिकायत बिल्डर से कई बार की गई। लिफ्ट बार-बार बीच में अटक जाती, कभी बटन तो कभी लाइटें काम नहीं करतीं। इसके बावजूद बिल्डर ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हादसे के बाद, सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
