Pune में दो दिनों में दो स्थानों पर तेंदुआ दिखा, नागरिकों से सावधानी की अपील
Pune News: औंध और लोहगांव में तेंदुआ दिखने के बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। ड्रोन, डॉग स्क्वॉड और टीमों ने रातभर सर्च किया। नागरिकों से सुबह-शाम सतर्क रहने और तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
तेंदुआ (सोर्स: सोशल मीडिया)
Leopard Spotted In Pune: पुणे के औंध और लोहगांव परिसर में पिछले दो दिनों में तेंदुए के दिखने के कारण वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने बड़ी सतर्कता जारी कर दी है। सहायक वन संरक्षक मंगेश ताटे ने पत्रकार परिषद में जानकारी दी है कि रविवार सुबह औंध की एक सोसायटी के सीसीटीवी में दिखा प्राणी असली तेंदुआ है और वह कोई AI वीडियो नहीं है।
तेंदुए की तलाश के लिए रात को देर तक ड्रोन, डॉग स्क्वॉड और टीमों ने परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया, हालांकि, प्राणी नहीं मिला। वन अधिकारियों का प्राथमिक अनुमान है कि तेंदुआ मानव बस्ती से दूर चला गया होगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि गन्ने की कटाई के मौसम के कारण निवास स्थान बदलने वाले तेंदुए अब शहरों की ओर रुख कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- Pune Municipal Corporation ने सड़क कार्यों के लिए GIS ट्रैकिंग लागू की, गुणवत्ता जांच होगी सख्त
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! दूध में शैंपू और केमिकल की मिलावट, पुणे में FDA के छापे में पकड़ा गया 2 करोड़ का नकली दूध
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 संदिग्धों से पूछताछ जारी
नवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
Navabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
मॉनिटरिंग के बाद पकड़ने के प्रयास तेज
- लोहगांव परिसर में दिखने वाला तेंदुआ पहले से ही वहां पर स्थायी रूप से मौजूद है और एयरपोर्ट परिसर में चल रही मॉनिटरिंग के बाद उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
- इस संबंध में सोमवार को एयरपोर्ट प्रशासन के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक होने की जानकारी दी गई।
- सहायक वन संरक्षक ताटे ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुबह और शाम को अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, छोटे बच्चों को अकेला न छोड़ें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
