Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानें क्यों पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका चुनाव की वार्ड संरचना हुई रद्द

  • By दिपक.पांडे
Updated On: Mar 15, 2022 | 03:34 PM

Representative Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपरी : राज्य सरकार (State Government) द्वारा की गई घोषणा के बाद अंततः पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका चुनाव (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation Elections) के लिए तीन सदस्यीय प्रणाली के हिसाब से की गई वार्ड संरचना (Ward Structure) रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी गई। अब फिर से नए तरीके से वार्ड संरचना तैयार की जाएगी।

सरकार ओबीसी (OBC) के बिना चुनाव कराना नहीं चाहती, इसलिए मंत्रिमंडल में विधेयक पारित कर नगर निकाय चुनावों को 6 महिने आगे ढकेलने की कोशिशें जारी हैं। इसकी कार्यवाही हालही में  की गई वार्ड संरचना रद्द करने से शुरू की गई है। अब अगर नए से संरचना करनी होगी तो उसके लिए 6 माह जा कालावधि लगेगा।

सम्बंधित ख़बरें

जलयुक्त शिवार अभियान से पुणे जिले के गांव होंगे पानी की किल्लत से मुक्त, 9 करोड़ होगा खर्च

पिंपरी-चिंचवड़ की जनता को महात्मा गांधी स्मारक का इंतजार, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बोनस : पिंपरी-चिंचवड़ की मनपा कर्मियों को मिलेगा दिवाली गिफ्ट, 62 करोड़ रुपये की मंजूरी

चुनाव आगे करने की तैयारियों ने जोर पकड़ा

हालांकि अब निर्वाचन आयोग की भूमिका की ओर निगाहें गड़ गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार महानगरपालिका प्रशासन ने 2022 के चुनाव के लिए वार्ड संरचना का ढांचा तैयार किया गया था। ये वार्ड तीन सदस्यीय प्रणाली के हिसाब से बनाए गए थे। आगामी चुनावों के लिए वार्ड संरचना का मसौदा 1 फरवरी को प्रकाशित किया गया था। इसमें 3 सदस्यों के 45 व 4 सदस्यों के 1 वार्ड थे। 1 से 14 फरवरी के बीच वार्ड संरचना पर आपत्तियां और  सुझाव आमंत्रित किये गए थे। इन आपत्तियों पर 25 फरवरी को सुनवाई की गई। इसके अलावा वार्ड वार मतदाता सूची तैयार करने का काम भी पूरा किया गया। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण पर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को खारिज कर दिया। इससे सियासी दलों को जोरदार झटका लगा और चुनाव आगे करने की तैयारियों ने जोर पकड़ा।

निर्वाचन आयोग और अदालत के फैसले पर सभी की निगाहें 

हाल ही में राज्य सरकार ने विधानसभा और विधान परिषद में वार्ड गठन, चुनाव की तारीखें तय करने का अधिकार राज्य निर्वाचन आयोग से राज्य सरकार को सौंपने का विधेयक पारित किया। विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर भी हुए, इसके बाद यह कानून बन गया। इसके तुरंत बाद राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर तीन सदस्यीय वार्ड संरचना को रद्द कर दिया है। महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र वाघ ने कहा, महानगरपालिका चुनाव को लेकर जैसे सरकार और निर्वाचन आयोग के आदेश आएंगे, आगे की कार्रवाई उसी के अनुसार की जाएगी। बहरहाल राज्य सरकार द्वारा पारित किए विधेयक और ओबीसी आरक्षण पर फैसले तक नगर निकाय चुनाव टालने की कोशिशों पर निर्वाचन आयोग और अदालत के फैसले पर सभी की निगाहें गड़ गई हैं। 

Know why the ward structure of pimpri chinchwad municipal election was canceled

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2022 | 03:34 PM

Topics:  

  • Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.