Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किरीट सोमैया ने पुणे की घटना को लेकर राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मुलाकात कर कार्रवाई की लगाई गुहार

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Feb 08, 2022 | 08:54 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Former MP Kirit Somaiya) पर पुणे (Pune) में हुए हमले का मामला और अधिक तूल पकड़ सकता है। हमले के सभी आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, लेकिन बीजेपी (BJP) इससे संतुष्ट नहीं है। पूर्व सांसद सोमैया ने मंगलवार को राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) से मुलाकात कर हमले के लिए जिम्मेदार शिवसेना (Shiv Sena) के बड़े नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है। 

दूसरी तरफ, पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल (Mayor Murlidhar Mohol) के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुणे पुलिस कमिश्नर (Pune Police Commissioner) से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल की तरफ से कमिश्नर को बताया गया कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। महापौर ने यह भी कहा है कि सोमैया को जल्द ही पुणे आने का निमंत्रण दिया जाएगा। जिस स्थान पर उन्हें धकेला गया, उन्ही सीढ़ियों पर उनका सम्मान किया जाएगा।

Governor Maharashtra Bhagat Singh Koshyari ji expressed concern on Pune Incident, says it is not healthy for Democracy. Assured Us he will talk to Maharashtra Home Minister & will call for detail Report @BJP4India @BJP4Maharashtra pic.twitter.com/io2OWRhv7x — Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) February 8, 2022

पुणे में हुआ हमला

पिछले दिनों भाजपा नेता कोविड अस्पातल में कथित रुप से हुए घोटाले के सिलसिले में पुणे महानगरपालिका में शिकायत दर्ज कराने गए थे। जब वे महानगरपालिका की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे तभी उन पर हमला हुआ था। सोमैया का आरोप है कि उनकी हत्या की कोशिश की गयी थी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता संजय राउत को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने शिवसेना के संजय मोरे, किरण साली, सूरज लोखंडे, चंदन सालुंके, आकाश शिंदे, रूपेश पवार, राजेंद्र शिंदे और सनी ग्वाटे के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया था। सभी आरोपियों ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

 गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात 

 भाजपा नेता किरीट सोमैया ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उन्हें पुणे में हुए हमले के संदर्भ में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सोमैया ने कहा कि इस संदर्भ में हम जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य में शिवसेना के गुंडागर्दी की जानकारी देंगे।

शुक्रवार को सत्कार  

पुणे भाजपा की तरफ से कहा गया है कि पूर्व सांसद किरीट सोमैया को 11 फरवरी शुक्रवार को पुणे आमंत्रित किया जाएगा। उन्हें जिन सीढ़ियों पर से धकेला गया, वहीं पर उनका सत्कार किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है।

Kirit somaiya met governor bhagat singh koshyari and pleaded for pune incident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2022 | 08:54 PM

Topics:  

  • BJP
  • Mumbai
  • Murlidhar Mohol
  • Pune
  • Pune Police Commissioner
  • Shiv Sena

सम्बंधित ख़बरें

1

NDA 200 पार करेगी, जनता अभी ‘जंगल राज’ नहीं भूली: बिहार BJP के रणनीतिकार नितिन नवीन का बड़ा दावा

2

महिला को प्रेग्नेंट करो और पाओ इनाम, वीडियो कॉल…AI वीडियो से ठग रच रहे नया जाल

3

‘दो साल से रह रहे बांग्लादेशी…CM ममता का कार्रवाई ना करने का सख्त निर्देश’, BJP का गंभीर आरोप

4

बिहार में बनेगी किसकी सरकार? जवाब दे रहा फलोदी सट्टा बाजार, जानिए तेजस्वी-नीतीश में कौन मारेगा बाजी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.