

Pre-Wedding Shoot Passport Destroy: पुणे के 26 वर्षीय बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत के मामले में हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद यह मुद्दा देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। केतन की हत्या के मामले में मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की गिरफ्तारी के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं।
सिया गोयल और केतन अग्रवाल के परिवार में व्यावसायिक रिश्ते थे। दोनों इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सिया-केतन की शादी तय कर दी थी। बताया जाता है परिवर वालों ने दोनों से इस बारे में पूछा नहीं था। इस रिश्ते से केतन तो खुश था, लेकिन सिया ने अपनी नाराजगी माता-पिता के सामने रख दी थी। सिया के पिता प्रवीण गोयल मसाला व ड्राय फूट का कारोबार करते है, जबकि केतन के पिता विशाल अग्रवाल बिल्डर हैं।
केतन और सिया की फरवरी महीने में सगाई हुई थी और नवंबर में शादी होने वाली थी। इसके पहले सिया का 19 जून को जन्मदिन था, जिसके लिए उसके पिता ने महाबलेश्वर में पार्टी रखी थी, लेकिन सिया ने वहां जाने से इंकार कर दिया था। हालांकि दोनों केतन ने सिया के जन्मदिन को लेकर खास तैयारी की थी और दाेनों ने घूमने का प्लान बयाना था।
केतन और सिया को उनके परिवारवाले प्री-वेडिंग शूट के लिए इंडोनेशिया के बाली भी भेज रहे थे, जिसके लिए सारी बुकिंग भी करा ली गई थी। उन्हें बाली के लिए मुंबई से फ्लाइट पकड़ना था। इसके लिए 6 जून को वे पुणे से मुंबई के लिए निकले। इस दौरान केतन की बहन और सिया का भाई भी उनके साथ था।
कहा जा रहा है कि सिया को बाली नहीं जाना था इसके लिए उनसे पुणे से मुंबई जाते समय एक प्लान बनाया। रास्ते में जब सभी लोग एक रेस्टारेंट पर रुके तो सिया ने कार से सामान निकालने का बहाना बनाया। उसने केतन के बैग से उसका पासपोर्ट निकाला और टाॅयलेट में जाकर उसे फाड़कर फ्लश कर दिया। एयरपोर्ट पहुंचने पर जब पासपोर्ट नहीं मिला तो उनका बाली जाना कैंसल हो गया। केतन का पासपोर्ट न मिलने की बात भी सिया ने अपने होने वाले ससुर विशाल अग्रवाल को फोन करके बताई थी। केतन के पिता ने सिया को दिलासा देते हुए कहा था कि जल्द ही पासपोर्ट बनाकर दोनों को बाली भेज देंगे। पासपोर्ट फाड़ने की बात सिया गाेयल ने पुणे पुलिस जांच में कबूली है।
केतन अग्रवाल लंदन से MBA की पढ़ाई करके आया था। सिया अपने पिता का बिजनेस संभाल रही थी। कहा जा रहा है कि इस हत्याकांड का आरोपी यानी चेतन चौधरी, सिया का दोस्त है यह बात केतन को पता थी लेकिन वह दोनों के बीच चल रहे अफेयर से अंजान था। सिया ने केतन को बताया था कि चेतन उसका अच्छा दोस्त है।
केतन और सिया की शादी तोड़ने के लिए चेतन हमेशा सिया को सलाह दिया करता था कि किसी न किसी बहाने से केतन से लड़ाई करते रहना। लेकिन केतन समझदार था, वह लड़ाई करने के बाद भी सिया को मना लेता था। सिया काफी परेशान थी कि लड़ाई करने के बाद भी केतन शादी तोड़ने के लिए राजी नहीं था, जिसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर केतन को मारने का प्लान बनाया।