Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड में ट्विस्ट: सिया के वकील ने भाई साहिल गोयल को ही भेज दिया 10 करोड़ का मानहानि नोटिस

Sahil Goyal Defamation Notice: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़। जेल में बंद आरोपी सिया गोयल के वकील ने उसके भाई साहिल को 10 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 30, 2026 | 02:09 PM

केतन अग्रवाल, सिया गोयल व सिया के वकील एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव

Follow Us
Follow Us:

Siya Goyal Lawyer Send Defamation Notice To Sahil Goyal: महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक ऐसा नया कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। इस हत्या के आरोप में जेल में बंद मुख्य आरोपी सिया गोयल के वकील एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव ने सिया के सगे भाई साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। इस कानूनी नोटिस के बाद अब यह हाई-प्रोफाइल मामला सिर्फ मर्डर मिस्ट्री की जांच तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब आरोपी के परिवार और उनके ही वकील के बीच एक बड़ी कानूनी जंग में तब्दील होता नजर आ रहा है।

कैसे शुरू हुआ परिवार और वकील के बीच यह हाई-वोल्टेज ड्रामा?

इस विवाद की शुरुआत सोमवार को अदालत में होने वाली सुनवाई से ठीक पहले हुई। आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल ने मीडिया के सामने आकर एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव की नियुक्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। साहिल ने दावा किया कि उनके परिवार ने आशीष श्रीवास्तव को कभी अपनी बहन का केस लड़ने के लिए नियुक्त ही नहीं किया। साहिल ने यहां तक आशंका जताई कि जेल में बंद सिया के हस्ताक्षर किसी धोखे या साजिश के तहत लिए गए हो सकते हैं। साहिल का कहना था कि परिवार की तरफ से एडवोकेट विपुल दुशिंग को केस सौंपा गया है और इस संबंध में अदालत में हलफनामा भी दाखिल किया गया है।

एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव का तीखा पलटवार

एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि हमने साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि हमने उनका एक बयान सुना जिसमें वे पूरी तरह से गलत बातें कह रहे हैं, झूठ बोल रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जहां तक आरोपी सिया गोयल की बात है, उन्होंने सभी जरूरी कानूनी दस्तावेजों पर सही तरीके से साइन और मंजूरी दी है, और वकालतनामे समेत वे दस्तावेज कोर्ट में जमा भी किए जा चुके हैं। उन्होंने हमें हाई कोर्ट में उनका पक्ष रखने का कानूनी अधिकार भी दिया है, जिसे हम आगे भी संभालेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

SC आरक्षण उपवर्गीकरण पर महायुति में रार! 2 मंत्रियों और 27 विधायकों ने खोला मोर्चा, फडणवीस को सौंपा विरोध पत्र

महाराष्ट्र की जेलों में पढ़ाई करने वाले कैदियों को मिलेगी सजा में 90 दिन तक की राहत

शिवसेना UBT से बगावत के बावजूद दल-बदल की कार्रवाई से बच जाएंगे सचिन अहीर! जानें ये कैसे होगा संभव

वर्धा के आरोग्य केंद्र में रक्त जांच के लिए घंटों इंतजार, महालैब कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

VIDEO | Pune: Siya Goyal’s lawyer, Ashotush Srivastava, slaps Rs 10 crore defamation notice on her brother in Ketan Agarwal murder case. He says, “We have sent a Rs 10 crore defamation notice to Sahil Goyal. We did this because we heard a statement from him where he is stating… pic.twitter.com/guACw4Twma — Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2026

साहिल गोयल को क्यों भेजा मानहानि का नोटिस

सिया के वकील आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि साहिल गोयल से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हमने उनसे कोई बात नहीं की है, किसी भी विषय पर उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है और न ही कोई ईमेल का आदान-प्रदान हुआ है। इसलिए, उनकी तरफ से इस तरह का बयान बहुत गैर-जिम्मेदाराना और मानहानि करने वाला है, और यह कानूनी बिरादरी पर सीधा हमला है।

यह भी पढ़ें:- केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड! मंगेतर ने क्यों फाड़ा केतन का पासपोर्ट? बाली ट्रिप का सच आएगा सामने

एक आरोपी के तौर पर, सिया गोयल को वकील रखने का पूरा कानूनी अधिकार है। अगर वे कभी भी अपना वकील बदलना चाहें, तो उसके लिए एक औपचारिक कानूनी प्रक्रिया है, जिसके लिए ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) की सख्त जरूरत होती है। साहिल गोयल को अपने बयान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए, क्योंकि हम उनका प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं और उन्हें गलत बयान देने का कोई अधिकार नहीं है।

साहिल माफी मांगे या कार्रवाई के तैयार रहें

कानूनी नोटिस में साहिल गोयल से कहा गया है कि वे तुरंत उन बयानों को वापस लें जिन पर मानहानि का आरोप है, सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में ऐसे आरोप न लगाने का लिखित आश्वासन दें। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर तय समय के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उनके खिलाफ दीवानी और अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसमें 10 करोड़ रुपए के हर्जाने का दावा भी शामिल हो सकता है।

Ketan agarwal murder case siya goyal lawyer sends defamation notice to brother sahil

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 02:09 PM

Topics:  

  • Ketan Agarwal Murder Case
  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.