पुणे में कात्रज-कोंढवा रोड चौड़ीकरण के लिए PMC का बड़ा एक्शन, 9 आरसीसी इमारतों समेत कई अतिक्रमण ध्वस्त
Pune Traffic Jam: कात्रज-कोंढवा मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए पुणे मनपा ने बड़ी कार्रवाई की है। सड़क चौड़ीकरण के आड़े आ रहीं 9 आरसीसी इमारतों को जमींदोज कर दिया गया।
- Written By: रूपम सिंह
Traffic Jam (Source: Social Media)
Pune PMC Katraj Kondhwa Road Widening: सातारा रोड और सोलापुर रोड को जोड़ने वाले बेहद व्यस्त कात्रज-कोंढवा मार्ग पर वर्षों से चली आ रही गंभीर ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए पुणे महानगरपालिका (मनपा) ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। शुक्रवार को अतिरिक्त आयुक्त (विशेष) ओमप्रकाश दिवटे की मौजूदगी में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने राजस सोसायटी परिसर में सड़क चौड़ीकरण के लिए व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके तहत सड़क के रास्ते में आ रहीं 9 आरसीसी इमारतों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
कई विभागों की संयुक्त कार्रवाई
मुख्य अभियंता (पथ) राजेश बनकर तथा अतिक्रमण विभाग के प्रभारी रमेश शेलार के नेतृत्व में रोड विभाग, निर्माण विभाग, अतिक्रमण विभाग और भूमि अधिग्रहण एवं प्रबंधन विभाग की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
कात्रज से कोंढवा की ओर जाने वाले मार्ग पर निखिल मार्बल से एसबीआई चौक (सुंदरबन) तक सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे सभी निर्माणों को हटाया गया। इनमें पक्के मकान, अवैध शेड, टपरियां, स्टॉल तथा अन्य अतिक्रमण शामिल थे। मनपा प्रशासन के अनुसार, प्रभावित संपत्ति धारकों को पहले ही लगभग 10 दिनों का समय दिया गया था ताकि वे स्वयं अपना सामान और निर्माण हटा सकें।
सम्बंधित ख़बरें
कोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद
हार की हताशा में राहुल गांधी कर रहे षड्यंत्र… BJP विधायक संजय उपाध्याय का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें PM मोदी, शिवसेना UBT प्रवक्ता आनंद दुबे का कड़ा हमला
मुंबई: चरणसेवा ने लाखों वारकरियों के स्वास्थ्य की संभाली जिम्मेदारी, 4.96 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को मिला लाभ
संपत्तियों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू
अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे ने लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने का आग्रह भी किया, ताकि वे अनावश्यक नुकसान से बच सकें। कात्रज-कोंढवा मार्ग पुणे शहर के दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाला एक महत्त्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस सड़क पर प्रतिदिन भारी वाहनों सहित हजारों गाड़ियां गुजरती हैं, जिससे यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए विकास योजना में इस मार्ग की चौड़ाई 84 मीटर प्रस्तावित है।
फिलहाल पहले चरण में 50 मीटर चौड़ी सड़क विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस सड़क प्रोजेक्ट के लिए 109 संपत्ति धारकों की लगभग 41 हजार वर्गमीटर भूमि के अधिग्रहण का निर्णय घोषित किया जा चुका है और संबंधित संपत्तियों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परियोजना के तहत मुख्य सड़क के साथ-साथ दोनों ओर सर्विस रोड, वर्षा जल निकासी के लिए यू-ड्रेन तथा माऊली नगर क्षेत्र में एक ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- पुणे में गैस सिलेंडर लीक होने से फ्लैट में भीषण ब्लास्ट, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; मां-बेटी सुरक्षित
260 मीटर लंबा फ्लाईओवर
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से राजस चौक तक लगभग 260 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। फ्लाईओवर के रैप निर्माण के लिए वर्तमान यातायात को मोड़ना आवश्यक है। लगभग 400 मीटर लंबी सर्विस रोड विकसित की गई है। प्रशासन ने बताया कि राजस सोसायटी की ओर स्थित सर्विस रोड को क्लियरिंग अवधि समाप्त होने के बाद जल्द ही यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
सड़क चौड़ीकरण परियोजना को समय पर पूरा करने और नागरिकों को ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत दिलाने के लिए आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। कात्रज-कोंढवा सड़क परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की गति बढ़ेगी, जाम से मुक्ति मिलेगी और शहर के दक्षिणी भाग में आवागमन अधिक सुगम हो जाएगा।
-ओमप्रकाश दिवटे, अतिरिक्त आयुक्त (विशेष)
