Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में छज्जे की लोहे की जाली गिरने से 5 मजदूरों की मौत, कंस्ट्रक्शन कंपनी, कॉन्ट्रैक्टर समेत अन्यों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

  • Written By: संतोष मिश्रा
Updated On: Feb 04, 2022 | 02:16 PM
Follow Us
Follow Us:

पुणे: पुणे (Pune) में तब खलबली मच गई जब बीती देर रात एक निर्माणाधीन इमारत (Under Construction Building) की बेसमेंट (Basement) में काम कर रहे मजदूरों पर छज्जे के लिए लगाई गई लोहे की जाली गिर पड़ी। इस हादसे ने वहां काम कर रहे पांच मजदूरों की जान (Death) ले ली। हादसे में अन्य 5 से ज्यादा मजदूरों के घायल (Injured) होने की खबर है। इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शोक जताया है। वहीं पुणे पुलिस (Pune Police) ने कंस्ट्रक्शन कंपनी, कॉन्ट्रैक्टर और कंस्ट्रक्शन से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज (Case Registered) कर लिया है। 

पुणे-अहमदनगर रोड पर शास्त्री नगर चौक में गुरुवार की देर रात हुए इस हादसे में मरनेवाले मजदूरों की पहचान सोहेल मोहम्मद (22), मोहम्मद समीर (30), मोबिद आलम (40), मजरूम हुसेन (35) और तकाजी आलम (42) के रूप में की गई है। हादसे में मोहम्मद आलम, मोहम्मद फईम, मोहम्मद रफीक आलम और मोहम्मद साहिल आदि मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं मोहम्मद नाहीद मोहम्मद मास्टर (21) नामक मजदूर चोटिल हुआ है। 

विभिन्न धारोओं के तहत केस दर्ज 

पुणे के पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता से मिली जानकारी के मुताबिक, येरवडा पुलिस थाने में इस हादसे को लेकर “ब्लु पास बिजनेस पार्क कन्स्ट्रक्शन साईट के स्वामित्व वाली अनंता कंपनी, कॉन्ट्रैक्टर अहु वालिया, मोहन अवलकर और इस कंस्ट्रक्शन से जुड़े अन्य पदाधिकारी, अधिकारी, सुपरवाइजर, लेबर सुपरवाइजर समेत अन्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 336, 337 और 338 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

सम्बंधित ख़बरें

पुणे के धनानगर गली में जर्जर इमारत गिरी, PMC फायर ब्रिगेड की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, सुरक्षित निकाले गए लोग

पेड़ों को अंधाधुंध काटने की मिल रही है सजा! बारिश की तबाही पर सुप्रिया सुले का महायुति सरकार पर बड़ा हमला

केतन अग्रवाल मर्डर केस: डिलीट की गई चैट से खुला ‘कोड वर्ड’ का राज, सिया-चेतन के बीच बातचीत का खुलासा

केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को किया अश्लील इशारा, यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत

जाली बेसमेंट में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी

पुणे महानगरपालिका के दमकल विभाग और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, येरवडा क्षेत्र के पुणे- अहमदनगर रोड पर शास्त्रीनगर चौक परिसर में वाडिया की जमीन पर वरदे हाईट्स के पास ब्लु ग्रास बिजनेस पार्क नामक इमारत का निर्माण कार्य शुरू है। फिलहाल यहां बेसमेंट पर स्लैब डालने का काम शुरू है। बेसमेंट पर स्लैब डालने के काम के दौरान स्लैब डालने के लिए लोहे की बड़ी जाली लगाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह जाली 16 एमएम की थी।  गत रात साढ़े 11 बजे के करीब स्लैब का काम करते वक्त लोहे की बड़ी जाली बेसमेंट में काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। इसके गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी कि उसे सुनकर हर कोई सिहर उठा। वहां काम कर रहे कुछ मजदूर इस जाली के तले दब गए जबकि कुछ उसकी मार लगने से घायल हो गए। मजदूरों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग भी यहां इकट्ठा हो गए। हादसे की खबर पाकर दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के साथ चिकित्सा विभाग की टीमें भी दाखिल हुई और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायल मजदूरों का आंकड़ा पांच तक पहुंच गया 

घायल मजदूरों को तुंरत अस्पताल पहुंचाया गया। लोहे की जाली तले दबे मजदूरों को तो लोहे  को काटने वाले कटर से काटकर बाहर निकालना पड़ा। खबर लिखे जाने तक इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत की पुष्टि की गई थी, जबकि घायल मजदूरों का आंकड़ा पांच तक पहुंच गया था। हादसे की खबर पाकर पुणे महानगरपालिका कमिश्नर विक्रम कुमार, पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता समेत प्रशासन के अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ येरवडा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। बहरहाल इस हादसे से पुणे में निर्माण कार्य मजदूरों की सुरक्षितता पर फिर सवालिया निशान लग गया है। 

In pune 5 laborers died due to the fall of the balcony a case was registered against the construction company the contractor and others

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2022 | 02:16 PM

Topics:  

  • Pune
  • Pune Building Collapsed

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.