Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुसलमान देंगे वोट तो मिलेगी सत्ता में हिस्सेदारी, अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने का बड़ा बयान

पुणे में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाेलते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि "हमने मुस्लिम समुदाय के साथ अलग व्यवहार नहीं किया है। लेकिन, अगर वे वोट देंगे तो हम सत्ता में आएंगे, तभी उन्हें सत्ता में हिस्सेदारी दी जाएगी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 07, 2024 | 08:56 PM

अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू (सोर्स: एक्स@KirenRijiju)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने महाराष्ट्र में अलग-अलग समाज के लोगों से संवाद कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में संविधान बदलाव नैरेटिव सेट किया गया था। उसका परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिला। आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया आघाडी को रोकने के लिए बीजेपी की ओर से केंद्रीय स्तर पर भी कोशिश की जा रही हैं। उसी के तहत केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू इन दिनों महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। सोमवार को पुणे में वह अल्पसंख्यक समुदाय के बुद्धिजीवियों, उद्योगपतियों और छात्रों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

पुणे में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाेलते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि “हमने मुस्लिम समुदाय के साथ अलग व्यवहार नहीं किया है। लेकिन, अगर वे वोट देंगे तो हम सत्ता में आएंगे, तभी उन्हें सत्ता में हिस्सेदारी दी जाएगी। वोट नहीं देंगे तो मौका कैसे मिलेगा?” इस अवसर पर पूर्व मंत्री दिलीप कांबले और भाजपा शहर अध्यक्ष धीरज घाटे उपस्थित थे।

रिजिजू ने कहा कि महाराष्ट्र वीरों और क्रांतिकारियों की भूमि है। मौजूदा राजनीतिक माहौल में महाराष्ट्र को बदनाम किया जा रहा है। रिजिजू ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र को बदनाम करने की लगातार कोशिश की जा रही हैं। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक मुसलमानों की जमीन छीन लेगा, मस्जिदें तोड़ देगा ऐसा लाउडस्पीकर से झूठ फैलाया जा रहा है। हम मुस्लिम समुदाय के प्रति जन जागरूकता पैदा करने के लिए काम कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में कब बनेगा मुस्लिम प्रधानमंत्री? 16 साल पहले राहुल गांधी ने दिया था जवाब, अब फिर वायरल हो रहा VIDEO

भ्रष्ट जनता पार्टी की सरकार ने लोगों की जिंदगी तबाह कर दी, राहुल गांधी ने गिनाईं BJP की ‘नाकामियां’

मायावती पर टिप्पणी पड़ी भारी: राहुल गांधी और उदित राज को कोर्ट का बुलावा, न्यायालय ने दिया नोटिस

राहुल गांधी ही ‘रॉल विंची’ हैं…कोर्ट में याचिकाकर्ता ने रखी दलीलें, जानें कोर्ट ने क्या कहा

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, हर्षवर्धन पाटिल ने शरद पवार की एनसीपी का दामन

मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जो संविधान को हाथ में लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की हत्या की है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को संसद में प्रवेश करने से रोका गया, मंत्रिमंडल में भी शामिल नहीं किया गया, पंडित नेहरू ने बार-बार उनका अपमान किया। यही लोग अब यह कहकर मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं कि संविधान को भाजपा से खतरा है। लेकिन, हर बार यह समाज कांग्रेस के झूठे प्रचार का शिकार नहीं बनेगा।

मोदी सरकार ने सभी को समान अवसर दिया

”अल्पसंख्यक समुदाय को गुमराह होने से रोकने के लिए मैं पूरे महाराष्ट्र में यात्रा कर रहा हूं।” अल्पसंख्यक समुदाय में छह धर्म हैं। लेकिन, कांग्रेस काल में ऐसी छवि बनाई गई कि यह अल्पसंख्यक मंत्रालय सिर्फ मुसलमानों का है। लेकिन, पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने सभी को समान अवसर देकर उनका विकास किया है। रिजिजू ने दावा किया कि वोट बैंक ने मुसलमानों का राजनीतिक इस्तेमाल किया लेकिन, हम सभी को साथ लेकर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– Maharashtra Elections: बारामती से चुनाव नहीं लड़ेंगे अजित पवार, पुणे की इस सीट से ठोकेंगे ताल!

हर जिले में बनाया जाएगा संविधान भवन

रिजिजू ने कहा कि मैं अल्पसंख्यक समुदाय की गलतफहमियों को दूर करने के लिए महाराष्ट्र आया हूं। महाराष्ट्र के हर जिले में संविधान भवन बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से फंड मिलेगा। इसमें छात्रावास, पुस्तकालय, कौशल विकास केंद्र, खेल का मैदान आदि शामिल होंगे।

राहुल गांधी विरोधी ताकतों की मदद करते हैं

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश विरोधी ताकतों की मदद से कार्यक्रम करते हैं, भारत में दलित सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने यह झूठा कहकर देश को बदनाम किया कि उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबा दिया गया है। रिजिजू ने विरोधी पर यह भी आरोप लगाया है कि वह कहते है कि संविधान खतरे में है। जबकि हम संविधान को मानकर चलते है।

If muslims vote they will get a share in power minority minister kiren rijiju

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2024 | 08:56 PM

Topics:  

  • Kiren Rijiju
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.