लिफ्ट के दो दरवाजों के बीच फंसा 7 साल का मासूम, पुणे में दर्दनाक हादसा, दम घुटने से दर्दनाक मौत
Pune Lift Accident: पुणे के सिंहगढ़ रोड पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां लिफ्ट के दो दरवाजों के बीच फंसने से 7 वर्षीय मासूम शिवांश की दर्दनाक मौत हो गई।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Pune Lift Accident Child Death: महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुणे के सिंहगढ़ रोड इलाके में एक लिफ्ट में फंस जाने से 7 साल के मासूम की मौत हो गई। जिस इमारत में यह दुखद हादसा हुआ, वह लगभग 25 साल पुरानी थी। लिफ्ट के लकड़ी के दरवाजे और उसकी जालीदार ग्रिल के बीच फंस जाने से बच्चे की जान चली गई। पुलिस ने बच्चे की पहचान शिवांश धुत के रूप में की है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद हादसा पुणे के सिंहगढ़ रोड पर स्थित निंबाजीनगर के रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में हुआ। 7 साल के शिवांश शैलेश धुत की खेलते समय लिफ्ट में फंस जाने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे हुई, जिससे पूरी हाउसिंग सोसाइटी में शोक का माहौल छा गया।
कहा जा रहा है कि शिवांश खेलते-खेलते लिफ्ट में चला गया था। उसने लिफ्ट के बटन दबा दिए, जिससे लिफ्ट चलने लगी। जब काफी देर तक शिवांश दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों और सोसाइटी के लोग चिंतित हो गए और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
रत्नागिरी के जंगल में लकड़ी बीनते वक्त फटा देसी बम; महिला का हाथ झुलसा, इलाके से 25 जिंदा बम मिलने से हड़कंप
नागपुर यूनिवर्सिटी पर भाजयुमो का मोर्चा, विद्यार्थियों की समस्याओं पर भाजयुमो आक्रामक; 48 घंटे का अल्टीमेटम
NEET पेपर लीक पर नागपुर में अमित ठाकरे का हमला, बोले- दोषियों को कड़ी सजा दो; 15-20 लाख में बिके पेपर
Mission 100 Days का असर, नागपुर में अतिक्रमणकारियों पर सख्ती; अब सीधे होगा फौजदारी केस
लिफ्ट के दोनों दरवाजों में फंसा मिला बच्चा
तलाशी के दौरान, शिवांश लिफ्ट के अंदरूनी और बाहरी दरवाजों के बीच फंसा हुआ मिला। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गई। घटना की खबर मिलते ही, सोसायटी की लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को बुलाया। दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें:- NEET के बाद MH-CET परीक्षा में गड़बड़झाला! 12वीं में 39% लाने वाले छात्रों को 100 पर्सेंटाइल कैसे?
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विनय पाटनकर ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे 7 साल के शिवांश शैलेश धुत की लिफ्ट के दो दरवाजों के बीच फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में लिफ्ट में कोई तकनीकी खराबी सामने नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि लिफ्ट के रखरखाव की जिम्मेदारी हाउसिंग सोसाइटी की थी। फिलहाल, पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
