Pune-Nashik Highway पर 15 किमी लंबा जाम, यात्रियों की रात कटी गाड़ियों में!
Pune-Nashik Highway पर चल रहे सीमेंटीकरण के काम के चलते हाईवे पर भारी गाड़ियों के कारण ट्रैफिक जाम हो गया था। ये जाम 27 सितंबर की रात 9 बजे से शुरू होकर 28 सितंबर तक जारी रहा।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे-नासिक हाईवे (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: पुणे-नासिक राजमार्ग पर जिले की सीमा से सटे आलेखंड क्षेत्र में चल रहे सीमेंट कंक्रीटीकरण कार्य और अहिल्यानगर-मनमाड राजमार्ग से भारी वाहनों का ट्रैफिक आलेफाटा मार्ग पर मोड़ दिए जाने के कारण भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया है। शनिवार 27 सितंबर की रात नौ बजे के बाद लगा यह जाम रविवार 28 सितंबर को भी जारी रहा। आलेखंड इलाके में यह इस हफ्ते में तीसरी बार है जब इतना लंबा जाम लगा है।
सीमेंट कंक्रीटीकरण का काम जारी
शनिवार रात से शुरू हुए इस ट्रैफिक जाम के कारण आलेफाटा, आलेखंड और पास के बोटा (तहसील संगमनेर) क्षेत्र में लगभग पंद्रह किलोमीटर तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं जो रविवार दोपहर के बाद तक देखने को मिलीं। वर्तमान में आलेखंड क्षेत्र में नासिक की ओर का सीमेंट कंक्रीटीकरण कार्य चल रहा है जिसके कारण ट्रैफिक केवल एक तरफ से चल रहा है। इसमें अहिल्यानगर-मनमाड राजमार्ग से मोड़े गए वाहनों के कारण ट्रैफिक जाम और भी बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें :- Pune Metro: हिंजेवाड़ी से शिवाजीनगर तक बिना जाम का सफर! जानिए कब से दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन
सम्बंधित ख़बरें
महालुंगे भूखंड विवाद गरमाया; अदालत का यथास्थिति आदेश, दोनों बिल्डरों ने एक-दूसरे पर अतिक्रमण के लगाए आरोप
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धि: जुलाई में 21.53 मिलियन टन माल ढुलाई, कमाया 2,636 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
पुणे के मोहम्मदवाड़ी-उंद्री मार्ग पर संकरी सड़क और गड्ढों से भारी जाम, 500 मीटर पार करने में लग रहे 30 मिनट
भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि: आयुका के शोधकर्ताओं ने मैजेलैनिक ब्रिज में खोजा दुर्लभ तारकीय मंडल
वाहन चालक परेशान
इससे पहले भी रविवार 14 सितंबर और गुरुवार 25 सितंबर को भी यहां जाम लग चुका है। रविवार 28 सितंबर को फिर से जाम लगने से यात्री और वाहन चालक परेशान हो गए। आलेफाटा पुलिस ने बताया कि इस राजमार्ग पर जगह-जगह भारी वाहनों के खराब (बंद) हो जाने के कारण भी जाम की स्थिति और गंभीर हो गई है। आलेफाटा पुलिस, संगमनेर राजमार्ग पुलिस, धारगांव पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से कार्रवाई कर यातायात को सुचारू बनाने का प्रयास कर रहे है।
