महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल! शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की तुलना पर हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ FIR दर्ज
Tipu Sultan vs Shivaji Maharaj Controversy: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल पर पुणे में FIR दर्ज। टीपू सुल्तान की तुलना शिवाजी महाराज से करने पर भाजपा ने दर्ज कराया मामला।
- Written By: प्रिया जैस
हर्षवर्धन सपकाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Harshwardhan Sapkal FIR Pune: देश में एक बार फिर टीपू सुल्तान की तस्वीर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से किए जाने के बाद से सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता के खिलाफ अब पुणे में भाजपा नेता धीरज घाटे ने मामला दर्ज कराया है।
बीजेपी नेता की शिकायत में कहा गया है कि टीपू सुल्तान मुस्लिम शासक थे, जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज हिंदू समाज के आराध्य और स्वराज के प्रतीक हैं। इस तरह की तुलना से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और समाज में सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह विवाद उस समय सामने आया जब मालेगांव नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय में टीपू सुल्तान का चित्र लगाए जाने को लेकर शिवसेना और कुछ अन्य संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था। इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने यह टिप्पणी की थी।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस नेता ने क्या कहा था?
आपको बताते चलें, कि हर्षवर्धन सपकाल ने अपने बयान में कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, साहस और स्वराज की भावना से प्रेरित होकर ही टीपू सुल्तान ने आगे चलकर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने टीपू सुल्तान को एक महान योद्धा बताते हुए उन्हें भारत का सच्चा सपूत कहा और यह भी कहा कि उन्हें साहस और राष्ट्र के लिए संघर्ष के प्रतीक के रूप में देखा जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें – NCP विलय का रास्ता साफ! 80% विधायक तैयार, अजित के करीबी के दावे से मची हलचल, तटकरे बोले- BJP से पूछना पड़ेगा
बीजेपी ने जताई आपत्ति
बीजेपी नेता धीरज घाटे ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज को हिंदू समाज में भगवान के समान माना जाता है और इस तरह की तुलना से करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
पुलिस ने इस मामले में हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 192, 196(1), 196(2), 352 और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
