- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- E Peak Survey Relief Farmers Offline Entry January 15 Pune
ई-पीक सर्वेः छूटे हुए किसानों को बड़ी राहत; 15 जनवरी तक ऑफलाइन प्रविष्टि
Farmer Relief News Pune: ई-पीक सर्वे में फसल दर्ज न करा पाने वाले किसानों को बड़ी राहत मिली है। ऐसे किसान 15 जनवरी 2026 तक ऑफलाइन फसल प्रविष्टि करा सकेंगे, जिसके आधार पर एमएसपी पर खरीदी होगी।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया )
E-Pik Pahani Survey Farmers: खरीफ सीजन 2025 में तकनीकी या अन्य कारणों से ई-पीक निरीक्षण के जरिए अपनी फसल दर्ज न करा पाने वाले किसानों के लिए जिला प्रशासन ने राहत भरा फैसला लिया है।
अब ऐसे किसान 15 जनवरी 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से फसल प्रविष्टि करा सकेंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि केवल छूटी हुई फसलों की ही प्रविष्टि होगी। पहले से दर्ज जानकारी में कोई संशोधन नहीं किया जाएगा।
यह रिपोर्ट राजस्व और विपणन विभाग को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
नसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
नागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन की अंतिम तिथिः प्रभावित किसान 24 दिसंबर तक अपने ग्राम राजस्व अधिकारी के पास आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के बाद उन्हें बाकायदा रसीद दी जाएगी।
स्थल निरीक्षणः 25 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 के बीच ग्राम स्तरीय समिति खेतों का पंचनामा करेगी। इस दौरान किसान और पड़ोसियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
अंतिम रिपोर्ट: मंडल अधिकारी 12 जनवरी तक रिपोर्ट उपविभागीय अधिकारी को सौंपेंगे, जिसे 15 जनवरी तक जिलाधिकारी को प्रस्तुत किया जाएगा।
सेकंड हैंड फ्लैट की खरीदारी हुई सुरक्षित
पुराने फ्लैट या प्रॉपर्टी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। अब रजिस्ट्री के समय ही प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि का विवरण सामने आ जाएगा। रजिस्ट्रेशन एवं मुद्रांक शुल्क विभाग ने अपने ‘आई-सरिता’ पोर्टल पर एक नया सिस्टम सक्रिय कर दिया है। यह सुविधा मुंबई को छोड़कर पुणे और पिंपरी-चिंचवड सहित राज्य की सभी 28 महानगरपालिकाओं में लागू कर दी गई है।
ऑनलाइन दिखेगा बकाया
अक्सर देखा जाता है कि विक्रेता प्रॉपर्टी टैक्स की भारी बकाया राशि की जानकारी छिपाकर फ्लैट बेच देते हैं। खरीदार को इसका पता तब चलता है, जब वह महानगर पालिका में नाम ट्रांसफर करवाने जाता है।
यह भी पढ़ें:-पुरंदर एयरपोर्ट से औद्योगिक विकास को नई उड़ान; किसान प्रतिनिधियों से सीएम फडणवीस ने की बातचीत
इस धोखाधड़ी और आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए अब रजिस्ट्रेशन के दौरान ही बकाया राशि ऑनलाइन दिखाई देगी। इस पारदर्शी व्यवस्था से न केवल खरीदारों का मानसिक तनाव कम होगा, बल्कि स्थानीय निकायों के राजस्व वसूली में भी तेजी आएगी। यह कदम रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
E peak survey relief farmers offline entry january 15 pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMनागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
May 18, 2026 | 02:26 PMBSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
May 18, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM










