-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Wild Pigs Are Destroying Kharif Paddy Crop In Gondia
किसानों की आर्थिक नुकसान, प्रशासन से समाधान की मांग, खरीफ धान की फसल रौंद रहे जंगली सुअर
- Written By: आंचल लोखंडे
Vidarbha Farmers: किसानों ने खरीफ मौसम के लिए खेतों में धान की रोपाई की है और वह अभी लहलहा रही है। जिसे जंगली सुअर रौंदकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

किसानों की आर्थिक नुकसान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondia News: किसानों ने खरीफ मौसम के लिए खेतों में धान की रोपाई की है और वह अभी लहलहा रही है। जिसे जंगली सुअर रौंदकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, किसानों को जंगली सुअर से जान का खतरा भी मंडराने लगा है। किसानों के इस धान की फसल को इन दिनों जंगली सुअर नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र में जंगली सुअर आ रहे हैं और फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
शाम होते ही सूअरों का झुंड खेतों की ओर पहुंचता है और रोपाई की गई धान की फसल को चौपट कर रहा है। किसानों ने बताया कि खेतों में खरीफ मौसम के लिए धान की रोपाई की गई है जो अभी लहलहा रही है। इस अवस्था में जंगली सुअर धान फसल को खाकर व रौंदकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं खेत में अपने रहने का निवास बनाकर यहां पर रात में डेरा डालकर रहते हैं। जंगली सुअर के उपद्रव से धान फसल का नुकसान हो रहा है। बारिश के मौसम में किसान खेत फसल की रखवाली नहीं कर सकता।
धान की रोपाई
जिन किसानों के खेतों में हल्की कम दिनों में तैयार होने वाली धान फसल है उनका सुअर अधिक नुकसान करते हैं। संपूर्ण परिसर में कम दिनों में तैयार होने वाली धान कम प्रमाण में किसान लगाते हैं और यह धान सुअरों को खाने में मिठास लगने से व इन्हें अभी कम प्रमाण में खाने को मिलने से इन किसानों की फसलों पर टूट पड़ते हैं। धान की रोपाई होने के पहले सुअरों ने खेतों की मेड़ पर लगे हुए सुरण के कंद, कोचई कंद खोदकर खा गए। मेढ़ों को खोदकर केचुआ गिली मिट्टी के अंदर रहते हैं वह खोदकर खा गए।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया के स्कूलों में ही मिलेंगे जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र: आपले सरकारी सेवा केंद्र अब स्कूलों में भी
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
मानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
गोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट
दिन-रात कर रहे रखवाली
अब किसानों के खेतों की मेढ़ों पर तुअर फसल लगी है उसे भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सुअर पूरे मेढ़ों को खोद डालते हैं। खेतों में तार, झिल्ली व सफेद खाली – प्लास्टिक की बोरी पेड़ों पर लटकाई देखी जाती है व लोहे के तार खेतों के आस पास लगाए जाते हैं। इनके पांव को तार का स्पर्श होने से वह डर कर भागते हैं। ऐसी सोच किसानों की बनी हुई है।
इसलिए वह यह सब तरकीबे – किसान करता है। सफेद पट्टी, झिल्ली की जो रात में – चमकते रहती है व सफेद रहने से सुअर इसे आदमी होगा यह सोच कर थोड़ा बहुत डरते हैं, फिर भी इन प्राणियों से फसल बचाना टेढ़ी खीर है।
ये भी पढ़े: नागरिकों की ओर से कई शिकायतें मिलने के बाद महावितरण ने की कार्रवाई, काम अटकाने वाला क्लर्क निलंबित
प्रशासन को मुआवजा देने का तरीका अव्यवस्थित
यह जानवर अब बिना किसी डर के दिन में भी घूमते हैं। सरकार के ही जानवर नुकसान करते हैं। जबकि कानून नियम के तहत मुआवजा देने का तरीका तो तारीफे काबिल है। नुकसान होता है 10 हजार रु। का तथा 3 से 4 हजार रु। मुआवजा मिलता है।
उसके लिए भी पटवारी, कृषि विभाग आदि के प्रमाणपत्र व कई तरह के दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं इसके बाद भी 1 वर्ष तक राशि नहीं मिलती। किसानों की पुकार है कि इन जंगली प्राणियों का उचित बंदोबस्त किया जाए या उन्हें पकड़कर रिजर्व जंगल परिसर में छोड़ दें और किसानों को अपनी फसल का बगैर किसी डर के उत्पादन करने दें।
Wild pigs are destroying kharif paddy crop in gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














