- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Dr Sunita Pote Roadside Delivery Pune Shirur Humanity
पुणे की सड़कों पर गूंजी किलकारी, अस्पताल नहीं पहुंच सकी मां, तो लेडी डॉक्टर ने बीच रास्ते बचाई जान
Roadside Delivery Pune: पुणे के शिरूर में मानवता की मिसाल! अस्पताल पहुंचने से पहले सड़क पर प्रसव पीड़ा झेल रही महिला के लिए डॉ. सुनीता पोटे बनीं देवदूत। जानें पूरी कहानी।
- Written By: गोरक्ष पोफली

सड़क पर हुई प्रसूति (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pregnant Woman Road Delivery: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता और डॉक्टरी पेशे की गरिमा को एक नई ऊंचाई दी है। शिरूर शहर की एक व्यस्त सड़क पर जब एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा (Labor Pain) से तड़प रही थी और उसका अस्पताल पहुँचना नामुमकिन था, तब एक महिला डॉक्टर ने अपनी सूझबूझ और साहस से बीच सड़क पर ही प्रसूति करवाकर जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचा ली।
क्या है पूरी घटना?
पुणे के शिरूर स्थित जोशीवाड़ी की एक गर्भवती महिला को सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। वह अपने परिजनों के साथ शिरूर ग्रामीण अस्पताल की ओर जा रही थी। अस्पताल की दूरी अब चंद कदमों की ही बची थी, लेकिन तभी महिला की पीड़ा असह्य हो गई। दर्द के कारण वह सड़क के बीचों-बीच ही बैठ गई और आगे कदम बढ़ाना उसके लिए असंभव हो गया। सड़क पर भीड़ जमा होने लगी और स्थिति गंभीर होती देख स्थानीय नागरिकों ने पास ही स्थित डॉ. सुनीता पोटे को तुरंत सूचना दी और मदद की गुहार लगाई।
सड़क ही बना लेबर रूम
डॉ. सुनीता पोटे ने बिना एक पल की देरी किए घटनास्थल पर दौड़ लगाई। वहां की स्थिति देखकर डॉक्टर समझ गईं कि महिला को अब अस्पताल ले जाने का समय नहीं बचा है। थोड़ी सी भी देरी जच्चा या बच्चा, किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती थी।भीड़ और तनावपूर्ण माहौल के बीच डॉ. पोटे ने बेहद कड़ा निर्णय लिया सड़क पर ही प्रसूति करवाने का (Roadside Delivery Pune)। उन्होंने स्थानीय महिलाओं की मदद से घेरा बनाया और सुरक्षित तरीके से डिलीवरी की प्रक्रिया शुरू की। कुछ ही मिनटों के भारी तनाव के बाद जब नवजात के रोने की आवाज गूंजी, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
नवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
यह भी पढ़ें: Pune Metro को बड़ा विस्तार, 4 नए रूट को मिली मंजूरी, उपनगरों तक पहुंचेगी सेवा
यशोमती ठाकुर का ट्वीट और सरकार पर निशाना
इस घटना की गूंज राजनीतिक गलियारों में भी सुनाई दी। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता एडवोकेट यशोमती ठाकुर ने ट्वीट कर डॉ. सुनीता पोटे और डॉ. संकेत घोड़े के साहस की सराहना की। हालांकि, उन्होंने इस मामले में प्रशासन और सरकार को घेरते हुए एक गंभीर आरोप भी लगाया। ठाकुर ने ट्वीट में कहा कि बताया जा रहा है कि यह महिला चार दिन पहले सरकारी अस्पताल गई थी, लेकिन रिपोर्ट न होने के कारण उसे इलाज देने से मना कर दिया गया। महायुति सरकार गरीब गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे और स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि पता चल सके कि महिला को अस्पताल से क्यों लौटाया गया था।
पुणे जिल्ह्यातील शिरूर येथे एक महिला रस्त्यावर प्रसूत झाली. लोकांचा मोठा जमाव आणि बाळ बेशुद्ध… या घटनेची माहिती समजताच डॉ. सुनीता पोटे त्या महिलेसाठी धाऊन गेल्या. नवजात बालक आणि आईची रस्त्यात कठीण परिस्थिती लक्षात घेत प्रसूती पार पाडली. बाळाला जीवदान दिले. डॉक्टर सुनीता पोटे… pic.twitter.com/EX5UeQ0Hhh — Adv. Yashomati Thakur (@AdvYashomatiINC) April 25, 2026
मानवता की मिसाल
भले ही राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी हों, लेकिन शिरूर की जनता डॉ. सुनीता पोटे को ‘देवदूत’ मान रही है। साथ ही उस ब्लड बैंक की भी सराहना की जा रही है जिसने आपातकालीन स्थिति में मां को मुफ्त ब्लड यूनिट उपलब्ध कराया। यह घटना हमें याद दिलाती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी अगर कर्तव्य और संवेदना का साथ हो, तो चमत्कार संभव है।
Dr sunita pote roadside delivery pune shirur humanity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें कैसा होगा आगामी वर्ष व करियर
May 18, 2026 | 06:14 AMNagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
May 18, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM












