महाराष्ट्र में दितवाह चक्रवात का असर, कहीं गर्म तो कहीं ठंडा हुआ मौसम, बारिश की संभावना कम

Maharashtra Weather Update: चक्रवात ‘दितवाह’ के का असर महाराष्ट्र में भी दिख रहा है। पुणे में ठंडी हवाएं कमजोर पड़ी हैं। दिसंबर की शुरुआत सामान्य से अधिक गर्म है। ठंड बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
Maharashtra Weather
महाराष्ट्र का मौसम (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ditwah Cyclone Effect On Maharashtra Weather: बंगाल की खाड़ी में विकसित ‘दितवाह’ चक्रवात का असर महाराष्ट्र के मौसम पर भी साफ दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी तट से दूर स्थित होने के बावजूद दितवाह और इसके साथ पूर्व में सक्रिय रहे चक्रवाती सिस्टम सेन्यार के कारण उत्तर-पश्चिमी हवा की दिशा और गति कमजोर पड़ी है। इसका मतलब है कि सामान्यत: नवंबर-दिसंबर में जो ठंडी हवाएं महाराष्ट्र की सर्दी को बढ़ाती हैं, वे फिलहाल बंद हैं; इसके कारण राज्य में तापमान सामान्य से कहीं अधिक बना हुआ है।

पुणे का तापमान और मौसम

पिछले तीन दिनों में पुणे में अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा। सामान्यतः दिसंबर की शुरुआत में रातों में सर्दी बढ़नी चाहिए, लेकिन इस बार मौसम पूरी तरह उल्टा दिख रहा है। दिन हो या रात, दोनों समय गर्माहट बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दितवाह के कारण हवा में नमी बढ़ी है। नमी के इस बढ़ाव ने रातों को भी गर्म बना दिया है, जिससे सर्दी का सामान्य अहसास नहीं हो रहा। अगले 3-4 दिन तक तापमान में किसी खास गिरावट की संभावना नहीं जताई जा रही है।

30 नवंबर और 1 दिसंबर का पूर्वानुमान

IMD ने दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के लिए दितवाह के कारण भारी से बहुत भारी बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। लेकिन महाराष्ट्र, विशेषकर पश्चिमी व आंतरिक हिस्से जैसे पुणे-मुंबई, फिलहाल मूसलाधार वर्षा से प्रभावित नहीं होंगे। यहां मौसम अपेक्षाकृत शुष्क व गर्म बना रहेगा।

IMD ने आगामी 30 नवंबर व 1 दिसंबर के लिए महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में बड़े उतार-चढ़ाव की कोई चेतावनी नहीं दी है, लेकिन 3-4 दिसंबर के बाद उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के फिर सक्रिय होने के साथ ठंड लौटने की संभावनाएं बनी हुई हैं।

लोगों के लिए क्या संकेत?

शहरों में लोग अलाव, स्वेटर या गर्म कपड़ों की बजाय हल्के-मौसम के अनुकूल कपड़े पहनकर चलें। खासकर रात में तापमान 15-17 डिग्री से नीचे गिरने की संभावना अभी नहीं नजर आ रही, लेकिन सुबह9शाम की हवाओं में हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि चक्रवात दितवाह का यह ‘दूरबीन असर’ अस्थायी हो सकता है। यदि दितवाह दक्षिण-पूर्वी कोस्ट पर साइड इफेक्ट नहीं दे पाता है, तो उत्तर-पश्चिम की ठंडी हवाएं लौट आएंगी, जिससे सर्दी की शुरुआत हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com