अवैध होर्डिंग लगाने वालों की पुरस्कार सूची में मेरा नाम भी घोषित करें! फडणवीस ने की कार्रवाई की सराहना

Illegal Hoardings: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे महानगरपालिका की अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सूची में उनका नाम भी शामिल किया जाए।
devendra fadnavis pune illegal hoardings action nagpur warning
पुणे मनपा-अवैध होर्डिंग(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे मनपा की अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की सराहना की।

  • मनपा की अनूठी पोस्ट पर चुटकी लेते हुए फडणवीस ने कहा कि अवैध होर्डिंग लगाने वालों की पुरस्कार सूची में उनका नाम भी शामिल किया जाए।

  • उन्होंने कहा कि सड़कों पर पैदल चलने वालों और वाहन चालकों, दोनों के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए।

  • शीतकालीन अधिवेशन से पहले नागपुर में अवैध होर्डिंग लगाने की आशंका जताते हुए प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी।

Pune Municipal Corporation: पुणे शहर में अतिक्रमण और विशेष रूप से अवैध होर्डिंग के खिलाफ पुणे महानगरपालिका प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जमकर सराहना की है। इतना ही नहीं, अवैध होर्डिंग लगाने वाले नेताओं के नाम सार्वजनिक कर उन्हें पुणेरी अंदाज में तंज कसने की मनपा की अनूठी पहल पर भी उन्होंने चुटकी ली। फडणवीस ने मजाकिया लहजे में कहा, 'कल यदि मेरे नाम का भी कोई अवैध होर्डिंग लगाया गया, तो पुरस्कारों की आपकी सूची में मेरा नाम भी घोषित कर दीजिए!'

फडणवीस ने कहा कि पुणे में अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के लिए वे मनपा प्रशासन का दिल से अभिनंदन करते हैं। शहर में नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं का उचित उपयोग करने का अवसर मिलना चाहिए।

'पुणेरी' अंदाज

सड़कों पर वाहनों के साथ ही पैदल चलने वालों के लिए भी पर्याप्त जगह होनी चाहिए। नियम केवल सरकारी आदेशों और दस्तावेजों में प्रकाशित करने के लिए नहीं होते, बल्कि उनका पालन भी होना चाहिए। इन नियमों का मूल उद्देश्य आम नागरिकों का जीवन सुविधाजनक बनाना है।

उन्होंने कहा कि अवैध होर्डिंग की समस्या केवल पुणे तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर के शहरों में यह एक बड़ी चुनौती है। इसके खिलाफ लगातार और नियमित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। पुणे प्रशासन ने इसके लिए जिस अनूठे और वास्तविक 'पुणेरी' अंदाज को अपनाया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, कम है।

devendra fadnavis pune illegal hoardings action nagpur warning
केनरा बैंक में 27.11 करोड़ रुपये का लोन घोटाला, मुंबई सीबीआई ने 6 पूर्व अधिकारियों समेत 8 पर दर्ज की FIR

नागपुर प्रशासन को भी किया सतर्क

आगामी दिनों में नागपुर में विधानमंडल का शीतकालीन अधिवेशन आयोजित होगा। इस दौरान वहां भी अवैध होर्डिंग लगाने की होड़ शुरू होने की आशंका है। ऐसे में नागपुर प्रशासन को अभी से जनजागृति अभियान शुरू करना चाहिए और शहर को बदसूरत होने से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ऐसी सलाह भी फडणवीस ने दी।

devendra fadnavis pune illegal hoardings action nagpur warning
नागपुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया गया परिसर

मनपा की पोस्ट से गरमाया था राजनीतिक माहौल

गौरतलब है कि पुणे में अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई के बीच मनपा प्रशासन ने अपने आधिकारिक 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पुणेरी अंदाज में पोस्ट जारी की थीं। शुरुआत में सत्ताधारी भाजपा के नेताओं के नाम पुरस्कारों की सूची की तर्ज पर सार्वजनिक किए गए।

इसके बाद महापौर, विपक्ष के नेता और विभिन्न गुटों के नेताओं के होर्डिंग को लेकर भी तंज कसे गए। इन पोस्ट के बाद मनपा के अधिकारियों और राजनीतिक पदाधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति सामने आई थी। अब मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा इस पहल की सराहना किए जाने से यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।