Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आधार दिखाओ…मुर्गा पाओ! पुणे में दंपति ने बांटा 5 टन फ्री चिकन, मची लूट- VIDEO

Pune Dhanori News : पुणे में एक दंपति ने लोगों में 5 टन फ्री चिकन चिकन बांटा। इस फ्री चिकन के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई। इस चौंकाने वाली खबर ने सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींचा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 21, 2025 | 10:49 AM

पुणे में बांटा फ्री चिकन (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune Free Chicken On Aadhar Card: आषाढ़ माह के अवसर पर पुणे के धनोरी इलाके में एक अनोखी घटना देखने को मिली। महाराष्ट्र में अगले सोमवार से सावन सोमवार की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले पुणे के में एक दंपति को लोगों में फ्री चिकन बांटते हुए देखा गया है। राजनीतिक रूप से सक्रिय दंपत्ति धनंजय जाधव और उनकी पत्नी ने यह पहल की और लोगों को 5000 किलो चिकन फ्री में बांटा।

दंपति ने इसका बड़े पैमाने पर आयोजना किया। उनका मानना है कि इससे वे स्थानीय लोगों को एकजुट कर रहे है और पारिवारिक समय को बढ़ावा दे रहे थे। जैसे ही लोगों की इस बात का पता चला तो देखते-ही-देखते वहां चिकन पाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन चिकन पाने के लिए सभी को अपना रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी था। लोग वहां आधार कार्ड दिखाकर पहले रजिस्ट्रेशन करा रहे थे, जिसके बाद उन्हें फ्री में चिकन दिया जा रहा था। यह आयोजन धनोरी में सात अलग-अलग जगहों पर किया गया, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इससे जुड़कर इसका लाभ उठा सकें।

दंपति की पहल

कार्यक्रम के दौरान धनंजय जाधव ने कहा, पारंपरिक रूप से आषाढ़ माह में कई भोज किए जाते हैं, लेकिन कई बार पुरुषों में शराब पीकर बेकाबू होने की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में एक किलो चिकन एक परिवार के 4 लोगों के लिए पर्याप्त है, ताकि वे घर पर एक साथ समय बिता सकें। इस आयोजन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वे अपने परिवार के लिए चिकन लेने भी पहुंची। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में 3000 करोड़ का बॉन्ड प्रस्ताव ठंडे बस्ते में, नाईक बेट भूमि अधिग्रहण पर विवाद

पुणे में नहर हादसे से हड़कंप, आमसभा में प्रशासन की लापरवाही पर तीखी नाराजगी

पुणे मनपा का सराहनीय कदम, कोविड में जान गंवाने वाले 11 संविदा कर्मियों के परिवारों को 25-25 लाख सहायता

दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आधार कार्ड दिखाने पर मुर्गा फ्री, पुणे में दंपति ने फ्री में बांटा 5000 किलो चिकन, चुनाव से पहले दपंती ने बांटा 5 हजार किलो चिकन पुणे के धनोरी में आषाढ़ माह के अंतिम दिन यह तस्वीर देखने मिली @JaikyYadav16 @Sheetal2242 @NituyadavUP @SinghKinngSP @Ankitydv92 pic.twitter.com/TSu28SeXzj — VIVEK YADAV (@vivek4news) July 21, 2025

यह भी पढ़ें – ‘नासिक का पालक मंत्री कोई भी हो, कुंभ मेले की जिम्मेदारी मेरी’: गिरीश महाजन

आपको जानकारी दें, कि मराठी कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ के बाद श्रावण मास शुरू होता है, जिसमें हिंदू धर्म के कई त्योहार आते हैं और ज़्यादातर लोग इस दौरान शाकाहारी भोजन अपनाते हैं। इसी वजह से, आषाढ़ माह के आखिरी दिनों में महाराष्ट्र में मटन और चिकन की दावतें आम हो जाती हैं। खासकर ‘गरारी अमावस्या’ के दिन मांसाहारी भोजन की मांग ज्यादा होती है। पुणे में यह पहल सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई है।

सोशल मीडिया पर यूजर की प्रतिक्रिया

पुणे की इस पहल का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने इसे आगे आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव से जोड़ा है। एक यूजर ने लिखा, “पुणे में एक इंडिपेंडेंट पार्टी ने म्युनिसिपल चुनावों में वोटरो को अपनी तरफ आकर्षित करने लिए 5 हजार किलो चिकन बाटा। भीड़ बेकाबू हुई तो लोगों के उस इलाके के ID देख कर चिकन बाटा गया। फ्री का चिकन बाटने की बात सब लोगो को पता चली तो सैकड़ों की संख्या में लोग लाइन लगा कर चिकन लेने लगे।”

Couple in pune distributed 5 tons free chicken viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2025 | 07:47 AM

Topics:  

  • Pune
  • Pune News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.