Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जैकवेल टेंडर में 30 करोड़ से अधिक का हुआ भ्रष्टाचार, जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति की मांग, NCP ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

  • By संतोष मिश्रा
Updated On: Dec 08, 2022 | 02:53 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपरी: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के पिंपरी-चिंचवड शहर अध्यक्ष अजित गव्हाणे (Ajit Gavane) ने पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका कमिश्नर शेखर सिंह (Pimpri-Chinchwad Municipal Commissioner Shekhar Singh) से मिलकर मांग की है कि महानगरपालिका द्वारा निष्पादित जैकवेल टेंडर ( Jackwell Tender) में 30 करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार हुआ है और इस मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति नियुक्त की जानी चाहिए। इस टेंडर के एस्टीमेट की जांच पड़ताल कर इसके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 

अजित गव्हाणे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महानगरपालिका कमिश्नर से मुलाकात कर उक्त ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि महानगरपालिका ने भामा-आसखेड़ बांध से पानी लाने की योजना के तहत जैकवेल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया कराई थी। इस टेंडर पर 121 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत का अनुमान लगाया गया था। हालांकि ठेकेदार के लाभ के लिए अनुमानित लागत बहुत बढ़ा दी गई। यह नहीं बताया गया है कि इसका एस्टीमेट किस आधार पर तय किया गया। साथ ही महानगरपालिका के कुछ अधिकारियों ने अनुमानित लागत से 30 करोड़ रुपए अधिक की बढ़ी हुई लागत का टेंडर स्वीकृत करने की साजिश रची हैं।

कंपनी को किया गया है ब्लैक लिस्ट

महानगरपालिका के अधिकारी जिस ठेकेदार कंपनी को यह टेंडर देने का प्रयास कर रहे हैं, उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी ने इसे उच्च न्यायालय में इसे स्वीकार किया है। फिर बिना किसी जांच पड़ताल के भ्रष्ट तरीके से कंपनी और उसके शुभचिंतकों को लाभ पहुंचाने के लिए गलत तरीके से निविदा निष्पादित की जा रही है। यह सारा मामला शुरू से ही एक खास ठेकेदार को ध्यान में रखकर टेंडर में कई गड़बड़ी कर चल रहा है। 

…तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा

अनुमानित लागत की पुनः जांच करते हुए इस ठेकेदार को काली सूची में डालने और 30 करोड़ रुपए की वृद्धि देकर इस निविदा को क्रियान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। गव्हाने ने इस ज्ञापन के जरिए चेतावनी दी है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा कड़ा विरोध जताने के साथ ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व महापौर संजोग वाघेरे, युवक शहर अध्यक्ष इम्रान शेख, पूर्व महापौर मंगला कदम, पूर्व नगरसेवक शाम लांडे, मयूर कलाटे, पंकज भालेकर, सतीश दरेकर, विनोद नढे, विक्रांत लांडे, विनायक रणसुभे, वैशाली कालभोर, गीता मंचरकर, विशाल कालभोर, फजल शेख आदि उपस्थित थे।

Corruption of more than 30 crores in jackwell tender demand for high level committee for investigation ncp submitted memorandum to the commissioner

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2022 | 02:53 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

‘NDA की सुंदर सड़कों पर तेजस्वी निकालेंगे यात्रा’, विजय सिन्हा बोले- सरकार होगी रिपीट

2

जम्मू-कश्मीर: 14 सितंबर से शुरू होने वाली वैष्णो देवी की यात्रा पर ब्रेक, जानें क्या है वजह

3

VIDEO: भारत-पाक मैच पर महाराष्ट्र में महासंग्राम! नितेश राणे बोले- बुर्के में मैच देखने जाएंगे ठाकरे

4

‘द बंगाल फाइल्स’ पर पश्चिम बंगाल में विवाद, अशोक डिंडा और तथागत रॉय ने TMC सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.