Ketan Agrawal Murder Case: केतन के पिता विशाल अग्रवाल से मिले CM फडवीस, उज्ज्वल निकम लड़ेंगे केस
Ketan Agrawal Murder Case: केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुताकात की। सीएम ने सीनियर वकील उज्ज्वल निकम को विशेष सरकारी वकील नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
- Written By: आकाश मसने
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र सौंपते केतन के पिता विशाल अग्रवाल (सोर्स: सोशल मीडिया)
CM Devendra Fadnavis Met Ketan Agarwal Father: पुणे के लोहगढ़ में हुई केतन अग्रवाल की नृशंस हत्या के मामले में राज्य सरकार ने न्याय की प्रक्रिया तेज कर दी है। शुक्रवार को केतन पिता विशाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इसके बाद सीएम फडणवीस ने केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में भेजने और देश के दिग्गज वकील उज्ज्वल निकम को कमान सौंपने का बड़ा फैसला लिया है।
केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने आज पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और परिवार को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
उज्ज्वल निकम स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत ही फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने और इस मामले के लिए उज्ज्वल निकम को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त करने की मांग मान ली और लॉ एंड ज्यूडिशियरी डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए। सीनियर वकील उज्ज्वल निकम ने भी इस मामले में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के तौर पर काम करने के लिए सहमति दे दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Ketan Murder Case: गंजेपन की वजह से केतन अग्रवाल को उतारा मौत के घाट? सिया गोयल के नए दावे से पुलिस भी हैरान
नागपुर एयरपोर्ट का GMR को हस्तांतरण ऐतिहासिक क्षण, गडकरी ने मांगी सिंगापुर-दुबई की डायरेक्ट फ्लाइट
केतन मर्डर केस: अगर मेरी बेटी दोषी है तो उसे भी खाई में फेंक दो, आरोपी सिया के पिता का रो-रोकर बुरा हाल
हवालात की हवा खाकर उतरा प्यार का बुखार! सिया-चेतन ने पुलिस पूछताछ में एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप
लोणावळा ग्रामीण परिसरात झालेल्या केतन अग्रवाल यांच्या दुर्दैवी हत्येच्या प्रकरणात केतन अग्रवाल यांचे वडिल विशाल अग्रवाल यांनी आज पुण्यात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांची भेट घेतली आणि आपल्या मुलाला न्याय मिळावा, अशी मागणी केली.
या प्रकरणातील दोषींना कठोर शिक्षा व्हावी, यासाठी… pic.twitter.com/JGAsQVCOvd — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 26, 2026
लोहगढ़ किले पर हुई थी केतन की हत्या
बता दें कि पुणे ग्रामीण पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने 18 जून को पुणे में लोहगढ़ किले के निकट एक घाटी में उन्हें कथित तौर पर धक्का दे दिया था। इस मामले में पुलिस ने सिया गोयल (20) और चौधरी (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है। केतन और सिया की शादी नवंबर में राजस्थान के उदयपुर स्थित एक महल में होने वाली थी।
यह भी पढ़ें:- सिया गोयल के पूरे परिवार पर दर्ज होगी FIR? महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल हत्याकांड का मामला
सिया और चेतन ने केतन को खाई में धकेला
पुणे पुलिस के मुताबिक 19 जून को सिया गोयल का जन्मदिन था। इसके लिए 18 जून को सिया और केतन अग्रवाल लोहगढ़ किले पर गए थे। सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को यहां बुलाया था। केतन को फोटो खिंचवाने के बहाने खाई के पास खड़ा किया। जैसे ही केतन का ध्यान भटका सिया ने चेतन के साथ मिलकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
